22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ब्रेकिंग न्यूज: दयोदय एक्सप्रेस पटरी से उतरी, मची हाहाकार- देखें वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज: दयोदय एक्सप्रेस पटरी से उतरी, मची हाहाकार- देखें वीडियो
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Lalit Kumar Kosta

•

Updated: 1 Feb 2019, 2:12 PM IST

horrible train accident

horrible train accident

जबलपुर। जबलपुर से राजस्थान तक जाने वाली दयोदय एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसका इंजन और एक बोगी पटरी से उतर गया। हादसा के वक्त हजारों लोग मौजूद थे। वहीं जो डिब्बा पलटा उसमें भी सवारी बैठी हुईं थीं। भगदड़ मचने के बाद यात्री कूदकर बाहर आ गए। हादसा होते ही सायरन बजा और अधिकारी व सुरक्षा कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं।

मध्यप्रदेश के जबलपुर से चलने वाली दयोदय एक्सप्रेस (12181) के चार डिब्बे शुक्रवार ससुबह पटरी से उतर गए जब वो मध्यम गति से चल रही थी। घटना में कुछ यात्रियों के घायल होने के भी समाचार है। घटना स्थल पर रेलवे का अमला पहुंच गया है। साथ ही बचाव कार्य भी शुरू कर दिया गया है। ट्रेन जबलपुर से अजमेर के लिए गुरुवार रात को रवाना हुई थी। जबकि हादसा जयपुर के पास सांगनेर में 11.30 बजे के आसपास हुआ।

बताया जा रहा है कि स्टेशन पर निर्माण कार्य जारी होने के कारण ट्रेन की रफ्तार पहले ही धीमी थी। रफ्तार धीमी होने के कारण बड़ा हादसा होने से टल गया। निर्माण कार्य की पहले से ही सूचना नहीं दी गई थी, यह तो शुक्र रहा कि दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। जबलपुर से जयपुर आने वाली ट्रेन अभी सांगानेर रेलवे स्टेशन पर ही रुकी हुई है। सुधार कार्य कर जल्द ही ट्रेक क्लीयर कर दिया जाएगा।

कहां से कहां जाती है यह ट्रेन
जबलपुर से रात 8.25 पर रवाना होने वाली ट्रेन सीहोरा रोड, कटनी, दमोह, सागर, वीना, मुंगावली, अशोकनगर, गुना सके रास्ते कोटा जंक्शन पहुंचती है, जहां से सवाई माधौपुर, जयपुर होकर दोपहर में 2.20 बजे अजमेर पहुंचती है।

हजारों लोग करते हैं रोजाना सफर
जबलपुर से शुरू होने वाली दयोदय एक्सप्रेस में रोजाना जबलपुर से सैकड़ों की संख्या में यात्री यात्रा करते हैं। अकेले मध्य प्रदेश से राजस्थान तक हजारों की संख्या में यात्री सफर करते हैं। इसमें जबलपुर, भोपाल, इटारसी सहित अन्य जिले के यात्री शामिल हैं।

जयपुर मंडल के सवाईमाधोपुर- जयपुर रेल खंड पर सांगानेर स्टेशन पर यार्ड में प्रवेश करते समय दोपहर 12.55 बजे गाड़ी संख्या 12181, जबलपुर- अजमेर दयोदय एक्स. का इंजन एवं एक गार्ड डिब्बा डेरेल हो गया है। प्राथमिक रिपोर्ट के आधार पर कोई जनहानि नहीं हुई है। ऐक्सिडेंट रिलीफ ट्रेन 5 मिनट में जयपुर से ऑर्डर कर दी गई है। मेडिकल टीम एवं रेलवे के उच्च अधिकारी एवं कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंच गए है। राहत कार्य युद्धस्तर पर प्रारंभ कर दिया गया है
जयपुर स्टेशन हेल्पलाइन न.
0141- 2201567