7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

raid in hotels : थ्री स्टार होटल के गुलाब जामुन में मिलीं मरी मक्खियां, दो मिठाई कारखाने सील

जिला प्रशासन की टीम ने कई होटलों में की छापामार कार्रवाई, गड़बड़ी मिलने पर दो मिठाई कारखाने किए सील

2 min read
Google source verification
raid in hotels, Three star hotel, Dead flies found in Gulab Jamun, Three Star Hotel, two dessert factories sealed, dessert adulteration

raid in hotels, Three star hotel, Dead flies found in Gulab Jamun, Three Star Hotel, two dessert factories sealed, dessert adulteration

जबलपुर . राज्य सरकार के मिलावटखोरों पर कड़ी कार्रवाई के आदेश के बाद जिला प्रशासन की टीम ने शनिवार को कई होटल में छापेमारी की। इस दौरान अधिकारियों की आंखें उस वक्त फटी रह गई जब राइट टाउन स्थित एक थ्री स्टार होटल के किचन के स्टॉक में गुलाब जामुन में मरी हुई मक्खियां मिली। कंटेनर में रखें करीब पांच किलोग्राम गुलाब जामुन को अधिकारियों ने नष्ट कराया।

जांच के दौरान सिविक सेंटर स्थित मॉल में खाद्य सामग्रियों की बिक्री के आउटलेट्स में भी संदिग्ध सामग्री मिली। एक नामी पिज्जा कंपनी के किचन में एक्सपायरी डेट का पिज्जा बेस उपयोग करते हुए पाया गया है। एसडीएम नम: शिवाय अजरिया, खाद्य सुरक्षा अधिकारी देविका सोनवानी और नगर निगम की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आठ होटल व रेस्टोरेंट की जांच की। कई खाद्य सामग्री की गुणवत्ता संदिग्ध होने पर उनके परीक्षण के लिए नमूने लिए गए हैं। दो मिठाई बनाने के कारखाने का लाइसेंस नहीं पाया गया। इन्हें सील कर दिया गया है। तीन प्रतिष्ठानों में गंदगी मिलने पर जुर्माना किया गया है।

बडक़ुल मिष्ठान्न गढ़ा
एफएसएआइ का लाइसेंस नहीं था। अवैध मिठाई का कारखाना चल रहा था। खोवा की गुणवत्ता संदिग्ध होने पर सेंपल लिया गया है। किचन में गंदगी मिलने पर 30 हजार रुपए जुर्माना किया है। करीब 15 लीटर जला हुआ तेल नष्ट कराया गया। कारखाने को सील किया गया है।

सतगुरु मिष्ठान्न, नागपुर रोड
खोवा, नमकीन मिक्चर और दही की गुणवत्ता संदिग्ध मिली है। इनके नमूने जांच के लिए जब्त किए गए हैं। तीन घरेलू सिलेंडर जब्त किए हैं।

कृष्णा रेस्टारेंट, नागपुर रोड
गंदी नाली के किनारे मिठाई कारखाना चल रहा था। किचन में बेहद गंदगी थी। 30 हजार रुपए स्पॉट फाइन किया। मिलावट की आशंका पर मगज के लड्डू का सेंपल लिया है। 9 घरेलू सिलेंडर जब्त किए हैं। जांच में लाइसेंस नहीं पाया गया। इस पर दुकान एवं गोदाम सील कर दी गई है।

होटल सत्य अशोका
गुलाब जामुन जिस बर्तन में रखे हुए थे उसमें मरी हुई मक्खियां मिली। मिठाई को तुरंत नष्ट कराया गया। किचन में स्टोर किए हुए रोस्टेड पीनेट, इडली रवा मिक्स, पनीर की गुणवत्ता संदिग्ध मिली है। इसके नमूने जांच के लिए जब्त किए है।

फूड कोर्ट, समदडिय़ा मॉल
डोमीनोज पिज्जा के किचन में शुक्रवार को एक्सपायर हो चुके पिज्जा बेस मिले। इसका खाद्य सुरक्षा विभाग प्रकरण तैयार कर न्यायालय में पेश करेगी। डोमीनोज सहित समदडिय़ा ग्रांड किचन में गंदगी मिलने पर 10-10 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया।

चाट चटोरे, समदडिय़ा मॉल
रेस्टोरेंट के किचन में गंदगी पसरी हुई थी। फ्रिज में सड़ा हुआ पास्ता रखा हुआ पाया गया। इसे मौके पर नष्ट कराया गया। 10 हजार रुपए जुर्माना किया है।

ग्रांड समदडिय़ा
होटल के किचन और स्टोर की जांच की गई। जीरा, मखाना, अखरोट, काजू कतरन की गुणवत्ता संदिग्ध प्रतीत हुई। इनके मिस ब्रांडेड होने की आशंका पर सेंपल लिए गए है। भोपाल प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।