2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्वाइन फ्लू पीडि़त महिला की डेंगू और चिकुनगुनिया रिपोर्ट भी पॉजिटिव

कोरोना पीडि़त महिला की हालत में सुधार

2 min read
Google source verification
Dengue

Dengue

जबलपुर

जिले में कोरोना के बाद स्वाइनफ्लू की दस्तक से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। कोरोना पॉजिटिव महिला की हालत में सुधार है। वह होम आइसोलेशन में है। उधर मेडिकल कॉलेज में भर्ती स्वाइन फ्लू पॉजिटिव महिला की शुक्रवार को डेंगू और चिकुनगुनिया रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टर्स के अनुसार महिला की हालत स्थिर है। हालांकि उन्हें हाई ब्लड प्रेशर और मधुमेह की शिकायत है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पांच दिन में कोरोना के संदिग्ध दस मरीजों की जांच की गई थी। जिसमें नार्वे से आई एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। नार्वे से लौटी महिला और उसकी बेटी घर पर ही हैं। डॉक्टर की टीम उनकी नियमित निगरानी कर ही है। पॉजिटिव मरीज के नमूने जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भोपाल एम्स भेजे जाएंगे।उधर स्वाइनफ्लू पॉजिटिव मरीज के डेंगू और चिकुनगुनिया पॉजिटिव आने के बाद रांझी क्षेत्र के आसपास जिला मलेरिया विभाग की टीम सर्वे करेगी।

- वर्जनजिले में केवल एक रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आई है। उनकी हालत में सुधार है। डॉक्टर्स की टीम संपर्क में है। मेडिकल अस्पताल में स्वाइनफ्लू व कोविड के मरीजों को भर्ती करने के पर्याप्त इंतजाम हैं।

डॉ. संजय मिश्रा, सीएमएचओ---

स्वाइन फ्लू पॉजिटिव मरीज की डेंगू और चिकुनगुनिया रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। मरीज की हालत स्थिर है। डॉक्टर्स की टीम लगातार निगरानी कर रही है।डॉ. अरविंद शर्मा, अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज अस्पताल

--नगर निगम ने किया दवा का छिड़काव

कोरोना की दस्तक के बीच नगर निगम ने 16 वार्डों में टीम तैनात कर दी है। दवा का छिड़काव और फॉगिंग की जा रही है। निगम के स्वास्थ्य अधिकारी भूपेन्द्र सिंह के अनुसार शहर के गढ़ा, कछपुरा, रामपुर, छोटी लाइन फाटक, बल्देवबाग, दमोहनाका, अधारताल, भानतलैया, लालमाटी, रांझी, गोकुलदास धर्मशाला, घंटाघर, मुख्यालय, विजयनगर, सुहागी सहित सभी जोन में 16 टीम तैयार की गई हैं। इनमें कुल 120 लोगों को तैनात किया गया है।16 जोन के अंतर्गत 79 वार्डों में दवा छिड़काव किया जा रहा है।

Story Loader