16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देश की सबसे बड़ी कांवड़ यात्रा, दो लाख श्रद्धालुओं ने किया महादेव का जलाभिषेक- लाइव वीडियो

देश की सबसे बड़ी कांवड़ यात्रा, दो लाख श्रद्धालुओं ने किया महादेव का जलाभिषेक- लाइव वीडियो

2 min read
Google source verification
desh ki sabse badi kawad yatra video download

desh ki sabse badi kawad yatra video download

जबलपुर. सावन के दूसरे सोमवार को शहर ‘शिव मय’ हो गया। सुबह से हजारों कांवडि़ए बम भोले के जयघोष के साथ नंगे पांव सडक़ों पर दिखने लगे। नृत्य कर रहे कांवडिय़ों पर पुष्प वर्षा और उनकी सेवा में श्रद्धालु तत्पर थे। वहीं, गुप्तेश्वर महादेव की शाही सवारी की महाआरती में आस्था का सैलाब दिखा। नर्मदा से प्रमुख शिव मंदिरों की ओर कांवडिय़ों के जत्थे जाते रहे। शहर में आठवें वर्ष निकाली गई संस्कार कांवड़ यात्रा की लम्बाई लगभग डेढ़ किमी थी। नर्मदा तट से 35 किमी पैदल चलकर कांवडिय़ों ने कैलाशधाम मटामर में जलाभिषेक किया। सूर्योदय के पहले ही ग्वारीघाट में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। कांवड़ में एक ओर मां नर्मदा का जल और दूसरी ओर देव वृक्ष स्वरूप पौधे लेकर चल रहे कांवडिय़ों ने भक्ति के साथ प्रकृति प्रेम का संदेश दिया। इस बार मातृ शक्ति और युवाओं की भागीदारी अधिक रही।

news fact-

विशाल कांवड़ यात्रा : नंगे पांव हजारों कांवडिय़ों की कतार,

दिया प्रकृति प्रेम का संदेश, गुप्तेश्वर महादेव की निकली शाही सवारी,

महिलाओं की दिखी ज्यादा भागीदारी

कांवड़ में आस्था के पौधे -
नर्मदा पूजन के बाद कांवड़ यात्रा शुरू हुई। इसके पहले नर्मदा मिशन के संरक्षक भैयाजी सरकार ने कहा, श्रवण कुमार ने माता-पिता को कांवड़ में तीर्थ यात्रा कराई थी। इन श्रवण कुमार कांवडिय़ों के कांवड़ में पालने वाली मां नर्मदा और महादेव के सगुण स्वरूप पौधे हैं। कांवड़ यात्रा में स्वामी पगलानंद, महापौर स्वाति गोडबोले, संयोजक शिव यादव, भारत सिंह यादव, पार्षद राजेश यादव, कैलाश गुप्ता, डॉ. जितेंद्र जामदार, आरएसएस के श्रीरंगराजे एवं रामकृष्ण, जगत बहादुर अन्नू, ठाड़ेश्वर महावर मौजूद थे। कांग्रेस नेता गजेद्र सोनकर गज्जू, धर्मेद्र सोनकर, आयुष व कौशल ने तिलक लगाकर कांवडिय़ों का स्वागत किया। विहिप रानी दुर्गा एवं नर्मदा जिला के कार्यकर्ताओं ने मालवीय चौक में शाही सवारी व संस्कार कांवड़ यात्रा पर पुष्पा वर्षा की। इस मौके पर जुगराज धर द्विवेदी, रमेश श्रीवास, आलोक सिंह, प्रदीप गुप्ता मौजूद थे।

तिलवाराघाट से निकली कांवड़ यात्रा
श्री गैबीनाथ सेवा समिति पुरवा के भक्तों ने तिलवाराघाट से सुबह आठ बजे कांवड़ यात्रा निकाली। मेडिकल कॉलेज, पिसनहारी मढिय़ा होते हुए गैबीनाथ मंदिर पहुंचे कांवडिय़ों ने जलाभिषेक किया। अजय अवस्थी, राम रतन अवस्थी, बीपी अवस्थी, हृदय पाठक, अभय प्यासी, मोहन तिवारी, मोहन अग्रवाल, रघु वर्मन यात्रा में शामिल हुए।