14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खतरनाक पिस्टलों की मंडी बना शहर, खुलेआम सडक़ पर खरीदी बेची जा रहीं पिस्टल गोली

खतरनाक पिस्टलों की मंडी बना शहर, खुलेआम सडक़ पर खरीदी बेची जा रहीं पिस्टल गोली

3 min read
Google source verification
pistol_01.png

खतरनाक पिस्टलों की मंडी बना शहर, खुलेआम सडक़ पर खरीदी बेची जा रहीं पिस्टल गोली

जबलपुर। जबलपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दशमेश द्वार के पास राकेश पाण्डे नाम का व्यक्ति खडा है जो कमर में पिस्टल खोंसे हुये है। सूचना पर मुखबिर के बतायेनुसार स्थान पर दबिश दी गई जहाॅ 2 व्यक्ति खडे दिखे जो पुलिस को देखकर भागने लगे घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकडा गया। जिसने अपना नाम राकेश पाण्डेय उर्फ सोनू पिता स्व. आयोध्या प्रसाद पाण्डेय उम्र 28 वर्ष निवासी शारदा अपार्टमेंट गोरखपुर बताया। तलाशी लेने पर एक देशी पिस्टल जिसकी मैग्जीन मे 01 कारतूस लोड था खोंसे मिला। पूछताछ करने पर भागने वाले का नाम अनिराज नायडू निवासी रसल चैक बताया। ,आरोपी राकेश की निशादेही पर अनिराज नायडू के घर पर दबिश दी जो घर पर नहीं मिला। जिसकी तलाश जारी है।

काईम ब्राच एवं थाना गोरखपुर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही
अवैध हथियार के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, फरार अनिराज नायडू की तलाश
03 देशी पिस्टल एवं 03 जिन्दा कारतूस जप्त
थाना गोरखपुर अप0 क्रं 325, 326, 327/2020 धारा 25/27, 29 आर्म्स एक्ट

गिरफ्तार आरोपी:-
1. राकेश पांडे उर्फ सोनू पिता अयोध्या प्रसाद पांडे उम्र 28 वर्ष निवासी शारदा अपार्टमेट गुप्तेश्वर थाना गोरखपुर (जप्त देशी 01 पिस्टल 01 जिन्दा कारतूस )

2. बबल सोनकर उर्फ अमित पिता पप्पू सोनकर उम्र 21 वर्ष निवासी खटीक मोहल्ला थाना बेलबाग ( जप्त देशी 01 पिस्टल 01 जिन्दा कारतूस )

3. मुकेश पटेल उर्फ मुक्कू पिता महेष पटेल उम्र 23 वर्ष निवासी मेहता पेट्रोल पंप के सामने यादव कालोनी लार्डगंज ( जप्त देशी 01 पिस्टल 01 जिन्दा कारतूस )

फरार आरोपी:- अनिराज नायडू निवासी रसल चैक थाना ओमती ।

जप्ती:- देशी 03 पिस्टल , 03 जिन्दा कारतूस

पिस्टल के संबंध मे पूछताछ करने पर आरोपी राकेश ने उक्त पिस्टल अनिराज नायडू की होना बताया है एवं एक पिस्टल बबल सोनकर निवासी खटीक मोहल्ला बेलबाग के पास होना बताया। आरोपी राकेश की निशादेही पर बबल सोनकर को पकडकर उसके कब्जे से 01 देशी पिस्टल मय 1 जिन्दा कारतूस के बरामद की गयी। आरोपी बबल सोनकर ने पूछताछ पर बताया की उक्त पिस्टल अपने चाचा की चुरा ली थी , चाचा की 4 साल पहले मृत्यु हो गयी है ।

उल्लेखनीय है कि फरार आरोपी अनिराज नायडू जो शातिर अपराधी प्रवृत्ति है जिसके विरूद्ध थाना ओमती ,विजय नगर मे मारपीट हत्या का प्रयास ,लूट एवं तोडफोड आदि के मामले पंजीबद्ध होकर न्यायालय मे विचाराधीन है ।

सघन पूछताछ पर थाना लार्डगंज क्षेत्र के शातिर बदमाश मुक्कू उर्फ मुकेश पटैल जो विगत दिनो 307 के प्रकरण में जेल से छूट कर आया है के पास भी एक पिस्टल होना बताये । पतासाजी करते हुये मुकेश उर्फ मुक्कू पटेल को घेराबंदी कर पकडा गया पूछताछ करते हुए कब्जे से 01 देशी पिस्टल एवं 01 जिन्दा कारतूस जप्त किया गया, जिसने उक्त पिस्टल के संबंध मे पूछताछ करने पर थाना गढा के 302 के प्रकरण मे जेल मे बंद राहूल विष्वकर्मा से लेना बताया। आरोपी मुक्कू पटेल थाना लार्डगंज क्षेत्र का शातिर अपराधी है जिसके विरूद्ध मारपीट, हत्या का प्रयास चोरी आदि के कई प्रकरण पंजीबद्ध होकर विचाराधीन है। आरोपियों से पूछताछ जारी है जिनसे औेर भी हथियार बरामद होने की संभावना है ।