
ma kee aarti
जबलपुर, शहर के लोगों ने रविवार को मदर्स डे पर एक स्थान पर एकत्रित होकर कार्यक्रम नहीं किया लेकिन सोशल मीडिया में मां का ट्रेंड छाया रहा। लोगों मां की फोटो और मां के साथ सेल्फी शेयर कर नमन किया तो कविता, लघु कहानियां और स्लोगन के माध्यम से मां की महत्ता भी बताई। कुछ लोगों ने मां की आरती उतारकर सोाशल मीडिया मे ंशेयर किया। जबकि, संस्थाओं ने मां विषय पर ऑनलाइन प्रतियोगिताएं और काव्यपाठ भी किया।
हालातों के आगे जब साथ ना जुबां होती है, पहचान लेती है ख़ामोशी में हर दर्द, वह सिर्फ मां होती है...पाथेय साहित्य कला अकादमी एवं डायनामिक संवाद के संयुक्त तत्वावधान में मातृ दिवस पर ममतामयी संगोष्ठी में जावेद राइन ने पक्तियां सुनाई। उसके बाद प्रवीण श्रीवास्तव ने हम तो केवल शब्द मात्र हैं, मां पूरी भाषा है... रचना प्रस्तुत की।संगोष्ठी की अध्यक्षता डॉ राजकुमार तिवारी सुमित्र ने की। डॉ तनुजा चौधरी, के पी पांडे बृहद, डॉ स्मृति शुक्ल बतौर अतिथि शामिल हुई।
ऑनलाइन गोष्ठी का संयोजन मेहेर प्रकाश उपाध्याय एवं डॉ हर्ष तिवारी ने किया। संगोष्ठी में राजेश पाठक प्रवीण, प्रभा बच्चन श्रीवास्तव, गीता गीत, मिथलेश बडग़इयां, वर्षा राठौर, शोभा साक्षी तिवारी, रश्मि तिवारी, विजय जायसवाल, प्रतुल श्रीवास्तव, अर्चना द्विवेदी, पंकज दीक्षित, यशोवर्धन पाठक, प्रभा विश्वकर्मा शील, डॉ भावना शुक्ला दिल्ली, शरदचंद्र उपाध्याय, विवेक अग्रवाल रिंकू, डॉ कामना कौस्तुभ ने मां पर कविताए, आलेख भावाभिव्यक्ति प्रस्तुत की।
ऑनलाइन हुई प्रतियोगिता अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद लॉर्डगंज शाखा के तत्वावधान में मातृत्व दिवस स्पेशल चित्रकला प्रतियोगिता में कोरोना वायरस एवं मां की ममता विषय पर बच्चों ने प्रस्तुतियां दी। राष्ट्रीय सचिव साधना जैन , बडक़ुल एवं राष्ट्रीय संरक्षक संध्या जैन शांत ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
मां की उतारी आरती
कमला नेहरू नगर व्यापारी संघ के अध्यक्ष धनंजय बाजपेयी ने मां की आरती उतार कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग के साथ जरूरतमंदों में फल वितरित किया।
Updated on:
10 May 2020, 10:47 PM IST
Published on:
10 May 2020, 10:47 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.