
Digvijay Singh and Amrita clean up on Narmada parikrama route
जबलपुर/नरसिंहपुर। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह और उनकी पत्नी अमृता अपनी नर्मदा परिक्रमा यात्रा के दौरान सोमवार को गांधी के सिद्धांतों को याद करते हुए यात्रा के लिए कदम आगे बढ़ाएं। दिग्विजय की नर्मदा परिक्रमा यात्रा कोटिया घाट के ब्रम्हघाट से सुबह आगे के लिए रवाना हुई। गांधी जयंती का अवसर होने के कारण दिग्विजय और उनकी पत्नी नर्मदा पथ पर साफ-सफाई करते हुए चले। उनके यात्रा पथ पर एक वृहद कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में दिग्विजय सिंह गांधी तेरे नाम नाम एक पुस्तक का विमोचन करेंगे।
रात में फ्रूट्स और दूध पीकर सो गए
नर्मदा परिक्रमा पर निकले दिग्विजय सिंह रविवार की देर शाम कोठिया घाट पहुंचे थे। करीब २० किलोमीटर की यात्रा के बाद उन्होंने नदी तट किनारे बनाए गए कैंप में रात्रि विश्राम किया। रात्रि भोजन में फ्रूट्स, दूध लिया और सो गए। अगले दिन की यात्रा शुरू करने के पहले सोमवार की सुबह उठकर दिग्विजय सिंह ने कोठिया घाट पर मां नर्मदा पूजन किया। उसके बाद उन्होंने ग्रामीण जन से सौजन्य भेंट की।
ग्राम बिछुआ में जुटेगी भीड़
नर्मदा परिक्रमा यात्रा के दौरान ग्राम बिछुआ घाट में एक वृहद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जहां, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलब्ध में कार्यक्रम होंगे। इसी कार्यक्रम में विदिशा के लेखक महेंद्र वर्मा द्वारा लिखित पुस्तक गांधी तेरे नाम नामक पुस्तक का विमोचन करेंगे।
बढ़ती जा रही यात्रियों की संख्या
दिग्विजय सिंह की यात्रा जैसे-जैसे आगे बढ़ रही यात्रा में लोगों की सहभागिता बढ़ती जा रही है। उनके साथ सैकड़ों की संख्या में मां नर्मदा के भक्त चल रहे है। मां नर्मदा के जयकारों के साथ उनका निरंतर काफिला आगे बढ़ रहा है। यात्रा में वृद्ध महिला और पुरुषों का इतनी ज्यादा उम्र में मां नर्मदा के प्रति आस्था और जोश देखते ही बनता है। सोमवार रात को उनकी यात्री का आखिरी पड़ाव भटेरा घाट पर होगा।
Published on:
02 Oct 2017 02:37 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
