5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लक्ष्मी पूजा का श्रेष्ठ चौघडिय़ा व शुभ मुहूर्त, देखें आज का पंचांग

लक्ष्मी पूजा का श्रेष्ठ चौघडिय़ा व शुभ मुहूर्त, देखें आज का पंचांग  

2 min read
Google source verification
diwali ka shubh muhurat choghadiya in hindi panchang

diwali ka shubh muhurat choghadiya in hindi panchang

जबलपुर। शुभ विक्रम संवत् : 2075, संवत्सर का नाम : विरोधकृत्, शाके संवत् : 1940, हिजरी संवत् : 1440, मु.मास: सफर-28, अयन : दक्षिणायण, ऋतु : शरद, मास : कार्तिक, पक्ष : कृष्ण, तिथि -दीपोत्सव तिथि अमावस्या रात्रि 9.19 तक उपरांत नंदा तिथि प्रतिपदा रहेगी। दीपोत्सव तिथि में भगवती लक्ष्मी की आराधना, गणेश पूजन, कुवेर का पूजन करना धन धान्य तथा सुख सौभाग्य की वृद्धि हेत़ु अत्यंत कल्याणकारी माना जाता है। रात्रि में दुख दारिद्रय निवारण हेत़ु श्रीसूक्त का पाठ करना परम कल्याणकारी माना जाता है। योग- रात्रि 7.24 तक आयुष्मान उपरांत सौभाग्य योग रहेगा दोनों ही नैसर्गिक योग शुभ तथा सुखद हैं। विशिष्ट योग- आयुष्मान योग के साथ स्नान दान अमावस्या, दीपमालिका पर्व, तथा लक्ष्मी आराधना का अति मंगलमय योग है। करण- सूर्योदय काल से चतष्पाद उपरांत नाग तदनंतर किस्तुध्र करण का प्रवेश होगा करण सामान्य है।

नक्षत्र- मृदुसंज्ञक तिर्यड़मुख नक्षत्र स्वाति रात्रि 8.16 तक उपरांत मिश्रसंज्ञक विशाखा नक्षत्र रहेगा। स्वाति नक्षत्र में देवालय, प्राण प्रतिष्ठा, देवप्रतिष्ठा, मनोरंजक यात्रा, पत्रलेखन, उपनयन, यज्ञोपवीत, विवाह, कूपवाटिका, जैसे कार्य अत्यंत मंगलकारी माने जाते हैं, कार्यारम्भ के पूर्व समय सारिणी पर विचार करना हितकर रहता है।
शुभ मुहूर्त - आज कार्तिक मास की सबसे मंगलमय तिथि दीपोत्सव अमावस्या है। आज के दिन भगवती लक्ष्मी, गणेश, तथा धनाध्यक्ष कुवेर का पूजन मंगलमय माना जाता है।
श्रेष्ठ चौघडि़ए - आज सूर्योदय प्रात: 6.00 से 9.00 लाभ, अमृत दोपहर 4.30 से 6.00 लाभ रात्रि 7.30 से 10.30 बजे तक शुभ तथा अमृत की चौघडिय़ा शुभ तथा श्रेष्ठ मानी जाती है।

लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त-

चौघडिय़ा मुहूर्त-
- सुबह 6 से 9, लाभ एवं अमृत
- सुबह 10 से दोपहर 12 चर
- शाम 4.30 से 6 लाभ
- रात्रि 7.30 से 10.30 शुभ एवं अमृत
स्थिर लग्न के मुहूर्त -
- सुबह 6.56 से 9.13 वृश्चिक लग्न
- दोपहर 1.05 से 2.35 कुम्भ लग्न
- शाम 5.41 से रात्रि 7.38 वृषभ लग्न
- रात्रि 12.09 से 2.23 तक सिंह लग्न (महानिशा पूजन)
व्रतोत्सव- आज दीपमालिका, दीपोत्सव, दीपावली, लक्ष्मी, गणेश, कुवेर पूजन का शुभ तथा सुखद मंगलमय पर्व रहेगा।


चन्द्रमा : दिवस रात्रि पर्र्यंत तक शुक्र प्रधान राशि तुला में संचरण करेगा। ग्रह राशि नक्षत्र परिवर्तन: सूर्य के तुला राशि में गुरु तुला राशि में तथा शनि धनु राशि के साथ सभी ग्रह यथा राशि पर स्थित है, सूर्य का स्वाति नक्षत्र में संचरण रहेगा। दिशाशूल: आज का दिशाशूल उत्तर दिशा में रहता है, इस दिशा की व्यापारिक यात्रा को यथा सम्भव टालना हितकर है। चंद्रमा का वास पश्चिम दिशा में है, सन्मुख एवं दाहिना चंद्रमा शुभ माना जाता है। राहुकाल: दोपहर 12.00.00 बजे से 1.30.00 बजे तक। (शुभ कार्य के लिए वर्जित), आज जन्म लेने वाले बच्चे - आज : आज जन्मे बालकों का नामाक्षर रू,रे,रो,ता अक्षर से आरंभ कर सकते हैं। स्वाति नक्षत्र में जन्मे बालकों की राशि तुला होगी, रात्रि 8.16 के उपरांत जन्मे बालकों का जन्म नक्षत्र विशाखा होगा। तुुला राशि में जन्मे जातक प्राय: शांत, गम्भीर, कलाप्रेमी, चत़ुर, वाणीप्रिय, ईमानदार, सरल, मिलनसार प्रवृत्ति के होते हंै। जीवन में अनेक प्रकार की प्रतिकूल परिस्थिति का सामना करते हुए लक्ष्य प्राप्त करते हैं।