
diwali 2018 india
जबलपुर। दिवाली आने वाली है और इस फेस्टिवल के लिए हर कोई उत्साह से नजर आ रहा है। घरों में साफ-सफाई का दौर शुरू हो गया है, वहीं रंग रोगन भी किया जा रहा है। कोई वॉल कलर चेंज कर रहा है तो कोई घर के इंटीरियर को बदलने में जुटा है। यदि आप भी कुछ चेंज चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। शहर में किस तरह का टे्रंड चल रहा है, उसे अपनाकर अपने घर को और भी खूबसूरत बना सकते हैं। इस बार मोटिफ और ट्रेडिशनल इंटीरियर का टे्रंड है।
news facts
दिवाली को लेकर शुरू हो गई तैयारी
इंटीरियर में अपना सकते हैं यह ट्रेंड
मोटिफ और आकर्षक लाइट्स से ‘चमक-दमक’ उठेंगी दीवारें
वॉल में मोटिफ का इस्तेमाल
पहले वॉल पर केवल वॉलपेपर लगाकर उसे खूबसूरत बनाया जा रहा था, लेकिन अब कई नई चीजें आ गई हैं। इंटीरियर डिजाइन नीरजा कलंत्रे ने बताया कि इन दिनों से सबसे ज्यादा मोटिफ पसंद किया जा रहा है। इसके अंतर्गत एक वॉल पर बड़े साइज के मोटिफ बनाए जा रहे हैं। इनमें मूर्ति, नेचर, फोक आर्ट या ट्रेडिशनल आर्ट बनवाया जा रहा है। कुछ मोटिफ ऐसे हैं, जो रूम में मौजूद चीजों से मेल खाते हैं, जिससे ड्रॉइंग रूम का अलग ही लुक लगता है।
दीवारों पर रंग कुछ नए
वॉल पर रंगों की बात की जाए तो अब ट्रेडिशनल रंगों को छोड़ नए रंगों की ओर लोग जा रहे हैं। इन दिनों वॉल कलर के लिए ग्रे, मस्टर्ड कलर, टक्र्वाइश ब्लू पसंद किए जा रहे हैं। कर्टन्स की बात की जाए तो आजकल प्लेन कर्टन्स डिमांड में हैं। इनमें ब्राइट कलर कर्टन्स का इस्तेमाल किया जा सकता है।
बच्चों का रूम ज्योमेट्रीकल
पहले की बात की जाए तो बच्चों की पहली पसंद कार्टून कैरेक्टर होते थे। इस कारण वे अपने डे्रसेज से लेकर रूप में भी कार्टून कैरेक्टर को स्पेस देते थे। अब पसंद बदल गई है। कार्टून कैरेक्टर अभी भी पसंद किए जाते हैं, लेकिन इंटीरियर डिजाइनिंग की बात की जाए तो अब ज्योमेट्रिकल डिजाइनिंग की जा रही है। ज्योमेट्री के आकारों से शेल्फ और बुक शेल्फ तैयार किए जा रहे हैं।
ग्रीन कॉर्नर्स देंगे कूल अहसास
अच्छी हवा घर में बनी रहे, इसके हिसाब से भी आप डिजाइनिंग करवा सकते हैं। एक्सपर्ट की मानें तो आजकल घरों में ग्रीन कॉर्नर्स बनवाने का ट्रेंड है। इसे आप भी फॉलो कर सकते हैं। उस एरिया में प्लांट्स रखें, ताकि घर में ठंडक बनी रहे।
वॉल को ऐसे भी सजाएं
वॉल में गोल्डन टेक्चर का चलन है। ट्रेडिशनल लुक देने के लिए इसे अपनाया जा रहा है।
बोल्ड पैटर्न वाले वॉल पेपर भी लगवाए जा रहे हैं।
लाइट्स से रोशन करें घर
- रंगीन कांच के कंटेनर में टी-लाइट्स रखकर ड्रॉइंग रूप या डाइनिंग रूम की सीलिंग से लटका दें। इससे घर को यूनीक लुक मिलेगा।
- पेपर लालटेन से आप अपने घर को सजा सकते हैं। दिखने में खूबसूरत होने के साथ ही यह अच्छी रोशनी बिखेरते हैं।
- मार्केट में इलेक्ट्रिक लाइट्स की कई वैरायटी आ रही है, जिसका इस्तेमाल कर घर को और भी खूबसूरत बना सकते हैं।
Published on:
26 Oct 2018 01:13 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
