
जबलपुर में डाक्टरों के बीच जमकर हुई हाथापाई।
जबलपुर। मध्यप्रदेश के बड़े डॉक्टरों के बीच जमकर लात-जूते चले। मंच पर ही डाक्टर आपस में भिड़ गए और जमकर हाथापाई करने लगे। मामला यहां तक पहुंच गया कि पुलिस को भी बुला लिया गया।
दरअसल, जबलपुर में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन मध्यप्रदेश की वार्षिक आम सभा का आयोजन था। इस बैठक में आईएमए के अध्यक्ष डा. अमरेंद्र पांडे शुभारंभ अवसर पर स्वागत भाषण दे रहे थे। भाषण लंबा होने पर भोपाल, उज्जैन, इंदौर और ग्वालियर के डाक्टरों ने इसका विरोध किया। डा. पांडे ने भी मंच से जवाब दिया। इस दौरान ग्वालियर आइएमए के सदस्यों को बाहर निकालने के साथ ही अपशब्द कहने लगे।
यहां देखें VIDEO
इसके विरोध में बाहर से आए डाक्टर मंच पर पहुंच गए। और स्वागत भाषण दे रहे अमरेंद्र पांडे के साथ बहस करने लगे। इस दौरान वहां धक्का-मुक्की शुरू हो गई। फिर लात घूंसों की बरसात हो गई। इस दौरान अमरेंद्र पांडे पिट गए। विवाद बढ़ता देख वहां पुलिस को बुला लिया गया। हालांकि बाद में समझाइश देकर दोनों पक्षों को रवाना कर दिया गाय।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन मध्यप्रदेश की बैठक आइएमए हॉल राइट टाउन में चल रही थी। प्रदेश अध्यक्ष इंदौर के डॉ. अनिल भाटिया निवृत्त हो रहे थे और जबलपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. आरके पाठक पदभार ग्रहण करने वाले थे। जबलपुर के अलावा इंदौर, ग्वालियर, भोपाल, सागर, सतना, सहित प्रदेश के अन्य जिलों से पदाधिकारी डॉक्टर आए थे।
शुभारम्भ पर जबलपुर के डॉ. अमरेंद्र पांडे स्वागत भाषण दे रहे थे। उनका भाषण कुछ लम्बा हो गया, तो बाहर के डॉक्टर्स ने विरोध किया। उनका कहना था कि यह प्रदेश कार्यकारिणी है। अत: प्रदेश स्तर के मुद्दे रखे जाएं।
वायरल वीडियो के अनुसार मंच से ही कहासुनी हो गई। कुछ डॉक्टर्स मंच पर पहुंच गए। वरिष्ठ डॉक्टर्स ने समझौता कराया। उसके बाद आइएमए की वार्षिक बैठक हुई। निर्वतमान अध्यक्ष डॉ. भाटिया ने नविनयुक्त अध्यक्ष डॉ. आरके पाठक को प्रभार दिया।
Updated on:
31 Oct 2022 11:51 am
Published on:
31 Oct 2022 11:45 am

बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
