
doctors fight
जबलपुर। नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के दो छात्र गुट शुक्रवार को आपस में भिड़ गए। सडक़ पर ही एक-दूसरे से मारपीट शुरू कर दी। लाठी-डंडे से लैस छात्रों ने कुछ देर तक जमकर उपद्रव मचाया। छात्रों के हंगामे और मारपीट के बीच सडक़ पर जाम लग गया। मौके पर पुलिस के पहुंचने पर विवाद शांत हुआ। हमले में दोनों पक्षों से छात्र घायल हुए हैं। इसमें कुछ छात्र को गंभीर चोट लगने पर अस्पताल में भर्ती किया गया है।
छींटाकशी के विवाद में उपद्रव, मारपीट में कुछ छात्र घायल
मेडिकल कॉलेज छात्रों के दो गुट भिड़े, सडक़ पर लाठी-डंडे लेकर मारपीट
छात्रों के हंगामे के बीच सडक़ पर जाम लगा
घटना कॉलेज के सामने चौराहे से तिलवारा सडक़ में शाम को लगभग छह बजे हुई। छात्रों ने आपस में किसी बात पर छींटाकशी की। इससे बात बिगड़ते विवाद की नौबत बन गई। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के समर्थन में कॉलेज से कुछ और छात्र आ गए। उसके बाद आपस में मारपीट करने लगे।
बीच सडक़ में खुलेआम गुंडागर्दी करते हुए छात्र एक-दूसरे पर टूट पड़े। मारपीट में पांच छात्र घायल हुए हैं। सभी घायल मेडिकल अस्पताल में उपचाररत हैं। गढ़ा थाना प्रभारी राकेश तिवारी के अनुसार विवाद की सूचना पर टीम को मौके पर भेजा गया था। जहां हंगामा कर रहे लोगों को समझाइश देकर शांत कराया गया। इसमें दोनों पक्षों की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। इधर, कॉलेज प्रबंधन ने मामले को गंभीर मानकर जांच की तैयारी शुरू कर दी है।
छात्राओं ने वापस ली शिकायत, जांच खत्म
शासकीय आयुर्वेद कॉलेज में वार्षिक समारोह के दौरान छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में लम्बी जांच के बाद मामले का पटाक्षेप हो गया है। लगभग एक महीने पहले कॉलेज में एक कार्यक्रम के दौरान छात्राओं से छेड़छाड़ और अभद्रता का मामला सामने आया था। मामला गरमाने पर कॉलेज प्रशासन ने जांच के लिए समिति का गठन किया था। समिति ने काफी समय लेने के बाद जांच कर रिपोर्ट कॉलेज प्रशासन को सौंप दिया है। सूत्रों के अनुसार मामले से जुड़ी छात्राओं ने जांच के दौरान शिकायत वापस ले ली है।
Published on:
11 Jun 2022 03:38 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
