6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जबलपुर में मुखौटा लगाकर वाहन चलाया तो जाना पड़ सकता है जेल

जबलपुर में मुखौटा लगाकर वाहन चलाया तो जाना पड़ सकता है जेल  

less than 1 minute read
Google source verification
Jabalpur jail

Jabalpur jail

जबलपुर. संस्कारधानी शक्ति की आराधना में लीन है। पंडालों में दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना होने के साथ ही लोग दर्शन को निकलने लगे हैं। श्रद्धालुओं को परेशानी से बचाने के लिए पुलिस ने एक्शन प्लान बनाया है। इसके तहत जगह-जगह चेकिंग प्वॉइंट बनाकर पुलिस अधिकारियों और जवानों की तैनाती की गई है। तेज आवाज में पुंगी बजाने और मुखौटा लगाकर वाहन चलाने वालों को पकडकऱ कार्रवाई की जाएगी। इन्हें जेल भी जाना पड़ सकता है।

नवरात्रि पर्व के लिए बनाया एक्शन प्लान

इन पर भी रहेगी नजर

सड़कों पर तेज आवाज और तेज हॉर्न वाले वाहन चालकों पर भी पुलिस की नजर रहेगी। ऐसे वाहन चालकों को चेक प्वॉइंट पर रोक कर लाइसेंस व अन्य दस्तावेजों की जांच होगी। दस्तावेज नहीं होने पर मोटर वीकल एक्ट या प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाएगी।

अतिरिक्त बल होगा तैनात

दुर्गोत्सव और दशहरा पर शहर में अतिरिक्त बल के साथ एसएएफ जवानों और अश्वारोही दल की तैनाती की जाएगी। संवेदनशील इलाकों में पुलिस की विशेष नजर रहेगी, जिससे वहां कोई अप्रिय स्थिति न बने।

सड़क के किनारे यहां सजी दुकानें

सतपुला, कांचघर, सदर, सुपर मार्केट, गोरखपुर, गढ़ा, अधारताल, कटंगा समेत शहर के अन्य क्षेत्रों में सडक़ों के किनारे दुकानें लगाई गई हैं, जहां तेज आवाज वाली पुंगी और मुखौटे बेचे जा रहे हैं। थाना पुलिस इन दुकानों की जांच कर संचालकों से बातचीत कर इनकी बिक्री न करने के लिए कहेगी।