
dulha ne kiya suicide, dulhan bina shadi bani vidhwa, groom Hindi News, dulhe ki maut, दूल्हे की मौत का LIVE वीडियो, हर्ष फायरिंग में गोली लगने से दूल्हे की मौत
जबलपुर। उसे हल्दी लगाते हुए मां मांगलिक गीत गा रहीं थीं। बहनों ने नई साडिय़ां खरीदी हैं, गहनों की बात ही निराली थी। एक से बढकऱ एक दुल्हन के लिए नई साडिय़ां और गहने लिए गए थे। घर में बने पकवानों की खुशबू पड़ोसियों तक के घर में फैल रही थी। बाहर ढोल और धमाल पर भाई नाते रिश्तेदार खुशी से फूले नहीं समा रहे थे। लेकिन..... अचानक ऐसा क्या हो गया कि हंसते मुस्कुराते चेहरों पर मातम दिखने लगा। आंसुओं का सैलाब आ गया। घर से लेकर आस पड़ोस तक हडक़ंप मच गया।
दरअसल, ग्वारीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत पोलीपाथर के पास एक युवक ने बारात जाने से पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मामला आज सुबह 8 बजे का है। उसने फांसी क्यों लगाई ये अभी पता नहीं चल सका है। सभी परिजन नाते रिश्तेदार सदमे में हैं।
ग्वारीघाट पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बिग बाजार के सामने पोलीपाथर निवासी बसंत नागाईच के पुत्र नितिन नागाईच ने शुक्रवार शनिवार की दरम्यानी रात को घर के ऊपर वाले कमरे में पंखे पर साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली है। जिसकी जानकारी परिजनों को सुबह लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे पंचनामा के लिए भेज दिया है।
कल जानी है बारात, आज हल्दी
पुलिस को परिजनों ने बताया कि नितिन का विवाह राजेश कुमार दीक्षित कटंगी रोड निवासी की बेटी रुचि से 12 मई को होने वाली थी। कल बारात जानी थी। घर में हल्दी आदि मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा था। नितिन भी शादी से खुश था। शुक्रवार को सबसे हंस बोलकर वह सोने गया था। उसने यह कदम क्यों उठाया इसका खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में लिया है। नितिन ने कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा है।
Updated on:
11 May 2019 11:44 am
Published on:
11 May 2019 11:32 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
