23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुर्गा समितियों में खूनी भिड़ंत, जमकर चले चाकू

दुर्गा समितियों में खूनी भिड़ंत, जमकर चले चाकू  

2 min read
Google source verification
durga visarjan 2018 ladke ko chaku mara

durga visarjan 2018 ladke ko chaku mara

जबलपुर. गोरखपुर कपूर क्रॉसिंग के पास रविवार आधी रात प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहीं दो समितियों के सदस्यों के बीच बलवा हो गया। तीन दोपहिया वाहनों से पहुंचे आठ युवकों ने चाकू से जानलेवा वार कर घायल कर दिया। पुलिस को स्थिति सम्भालने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ बलवा व हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज किया।

news facts-

समितियों में बलवा, पुलिस को करना पड़ा बल प्रयोग
गोरखपुर कपूर क्रॉसिंग के पास देर रात वारदात

गोरखपुर पुलिस के अनुसार शीला टॉकीज निवासी सचिन रजक मोहल्ले वालों के साथ मूर्ति विसर्जन के लिए निकला था। कपूर क्रॉसिंग के पास उसका मामा नंद किशोर व अन्य लोग रुक गए। तभी तीन बाइक पर आठ युवक पहुंचे और विवाद करने लगे। एक युवक ने उसके सिर पर बीयर की बॉटल मार दी। बाइक चलाने वाले अवधेश सिन्हा ने उसके मामा नंदकिशोर के पेट में चाकू मार दिया। नंदकिशोर को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विवाद की खबर मिलते ही समिति के लोगों ने प्रतिमा बीच सडक़ पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसकी खबर मिलते ही कंट्रोल रूम व लाइन से बड़ी संख्या में पुलिस पहुंची। स्थिति तनावपूर्ण देखते हुए पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को अलग किया। इसके बाद मूर्तियों को आगे भेजा गया।

युवक पर चाकू से वार
घमापुर थानांतर्गत द्वारका नगर रविवार देर रात एक बजे विसर्जन में शामिल युवक पर तीन अन्य लोगों ने चाकू से वार कर घायल कर दिया। पुलिस के अनुसार अनूप गुप्ता द्वारका नगर में चायनीज का ठेला लगाता है। रात में लखन पटेल, गोलू कबाड़ी व राजा ने उसकी दुकान पर विवाद किया था और फिर चले गए थे। रात एक बजे रोड से मूर्तियां निकल रही थीं, तो अनूप देखने लगा। तभी लखन, गोलू व राजा पहुंचे और उसकी पीठ पर चाकू से वार कर घायल कर दिया। आस-पास के लाग मदद को दौड़े तो तीनों भाग गए। उसे विक्टोरिया में भर्ती कराया गया है।