14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Education Department की नई योजना, गांवों में पदस्थ महिला शिक्षकों को मिलेंगे आवास

Education Department जिला प्रशासन के माध्यम से इन आवासों के लिए भूमि चिह्नित की जाएगी। भूमि का क्षेत्रफल 3 से 5 एकड़ तक होगा।

less than 1 minute read
Google source verification
Govt Teacher

प्रतीकात्मक तस्वीर: पत्रिका

Education Department : दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत महिला शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग नई योजना पर काम कर रहा है। ऐसी महिला शिक्षकों के रहने के लिए आवास उपलब्ध कराया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य महिला शिक्षकों को ग्रामीण स्कूलों में बेहतर कार्य वातावरण प्रदान करना है, ताकि परेशानी से बच सकें। फिलहाल उन्हें ऐसी सुविधाएं नहीं हैं। जिला प्रशासन की मदद से भूमि का चयन, निर्माण किया जाएगा।

Education Department : तीन से पांच एकड़ भूमि का प्रस्ताव

जानकारों के अनुसार जिला प्रशासन के माध्यम से इन आवासों के लिए भूमि चिह्नित की जाएगी। भूमि का क्षेत्रफल 3 से 5 एकड़ तक होगा। यह भूमि हर विकासखंड मुख्यालय के आसपास के क्षेत्रों में प्रस्तावित की गई है। प्रस्ताव और भूमि चयन जिला प्रशासन की मदद से किया जाएगा। जबकि भवन निर्माण कार्य पीआईयू से कराया जाएगा।

Education Department : 100 फ्लैट का निर्माण

शिक्षा विभाग के मुताबिक हर विकासखंड मुख्यालय पर 100 फ्लेट तैयार किए जाएंगे। यह योजना महिला शिक्षा और उनके सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा के तहत है।

Education Department : संचालनालय स्तर पर इस संबंध में प्रस्ताव बनाया गया है। सभी शिक्षा अधिकारियों से इस संबंध में विभाग की आवश्यक भूमि की जानकारी मांगी गई है।

  • डॉ. डीके खरे, सहायक संचालक स्कूल शिक्षा