13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शक्तिवर्धक है ये सूप, सर्दियों में पीने पर दिखाता है गजब असर

शक्तिवर्धक है ये सूप, सर्दियों में पीने पर दिखाता है गजब असर  

3 min read
Google source verification
soups.png

Energy soups

जबलपुर। हमें अपने खानपान में पौष्टिक चीजों को अहमियत देनी चाहिए। कोशिश करनी चाहिए कि हमारे रूटीन के खानपान में पौष्टिक तत्व शामिल हों। खानपान में एक महत्वपूर्ण पहलू यह भी है कि यह मौसम के मुताबिक होना चाहिए। सूप आंतरिक शक्ति प्रदान करते हैं, क्योंकि इनमे सब्जी समेत अन्य विटामिन के स्रोत शामिल होते हैं।

मौसम के अनुसार खानपान हमारे लिए अधिक फायदेमंद होता है। सर्दी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। ऐसे में हमें भी सर्दी से जुड़े खानपान पर ध्यान देना चाहिए। सर्दी के खानपान में सूप को भी प्राथमिकता से शामिल करना चाहिए। सूप हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। ये शक्तिवर्धक होने के साथ ही बीमारियों से लडऩे की ताकत भी प्रदान करते हैं।

विभिन्न तरह के सूप खानपान में शामिल कर हम इनके बहुत से फायदे हासिल कर सकते हैं, सर्दी के मौसम में सूप जरूर पीएं

स्वीट कॉर्न सूप
स्वीट कॉर्न सूप न्यूट्रीएंट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स तत्वों से भरपूर होता है। यह सूप हार्ट आर्टरीज के ब्लॉकेज दूर करने में मददगार होता है। हाइपर टेंशन को कम कर साइलेंट हार्ट अटैक के खतरे को कम करता है। फेफड़ों को स्वस्थ रखने में मददगार होता है। सांस संबंधी समस्याओं में राहत देता है। मस्तिष्क की नसों को खोलता है।

मटर सूप
मटर सूप में मौजूद पोटेशियम बंद नसों को खोल ब्लड सर्कुलेशन बनाए रखने में मदद करता है। यह ब्लडप्रेशर, हृदय रोगों में फायदेमंद है। इसमें मौजूद विटामिन-के चोट लगने पर बहने वाले खून को जमाने में सहायक होता है। इसमें मौजूद विटामिन-के हड्डियों को मजबूत बनाता है।

प्रोटीन सूप
राजमा, चना, छोले से बना यह प्रोटीन सूप तासीर में गर्म होने से सर्दियों में फायदेमंद होता है। इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर, प्रोटीन व अन्य पोषक तत्वों से भरपूर ये सूप थकावट दूर करता है और एनर्जी देता है। एनीमिया के मरीजों के लिए लाभकारी है। यह कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रख हृदय को स्वस्थ रखने में सहायक होता है।

मशरूम सूप
मशरूम सूप के ढेरों फायदे हैं। सेलिनियम का अच्छा स्रोत होने के कारण मशरूम सूप नर्वस सिस्टम को कंट्रोल कर ब्लड प्रेशर के लेवल को बढऩे नहीं देता। इसमें मौजूद फोलिक एसिड त्वचा को स्वस्थ बनाए रखता है। यह इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। ब्रेन सेल्स को डैमेज होने से बचाता है। मशरूम सूप हमारे शरीर को बैक्टीरिया या फंगल इन्फेक्शन से बचाता है।

साबुत दालों का सूप
साबुत दालों को मिलाकर बनाया गया सूप भी हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर, प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर ये सूप ऊर्जा प्रदान करता है। देर तक पेट भरा होने का एहसास दिलाता है। ये सूप सर्दियों में जोड़ों के दर्द में आराम दिलाता है।

टमाटर सूप
विटामिन-सी और ए से भरपूर होता है टमाटर का सूप। शरीर के स्किन टिश्यूज में होने वाले डैमेज या ड्राईनेस को निष्प्रभावी करके उन्हें मॉइश्चराइज करता है और झुर्रियों से बचाता है। टमाटर में मौजूद लाइकोपिन शरीर के फैट को गलाने में मदद करता है। ऑलिव ऑयल के साथ बना टमाटर सूप वजन कम करने में सहायक होता है।

कब लें सूप?
आहार विशेषज्ञों का मानना है कि सूप खाली पेट पीना चाहिए। खाली पेट सूप पीने से यह शरीर में जल्दी अवशोषित हो जाता है। इसलिए सूप खाना खाने से पहले पीया जाता है। बेहतर है कि डिनर से करीब एक या डेढ़ घंटे पहले सूप पीना चाहिए। सर्दियों में शाम होते-होते गर्म चीजें ज्यादा खानी चाहिए। इनमें सूप को प्राथमिकता से शामिल करें।

कौन ले सकते हैं?
सूप हर एक के लिए फायदेमंद माना जाता है। बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों के लिए सूप अधिक फायदेमंद होता है। सूप से उनके शरीर में पौष्टिक तत्वों की भरपाई आसानी से हो जाती है। सब्जी-रोटी खाने में आनाकानी करने वाले बच्चों के लिए भी सूप बेहतर रहता है। सूप को घर के खानपान में प्राथमिकता से शामिल करें।