
state cyber cell caught
जबलपुर। इंजीनियर युवक ने एक युवती से दोस्ती टूटने के बाद उसे बदनाम करने उसका फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल नेटवर्क पर फेक आईडी बनायी। युवती के नाम व फोटो का दुरुपयोग कर बनाए गए इस आईडी पर आरोपी ने उसकी आपत्तिजनक फोटो और मैसेज पोस्ट कर उसके दोस्तों और रिश्तेदारों को टैग करने लगा। युवती की शिकायत पर स्टेट सायबर सेल ने दोनों फेक आईडी बंद कराते हुए आरोपी को शनिवार को रीवा से गिरफ्तार कर लिया।
स्टेट सायबर सेल के एसपी अंकित शुक्ला ने बताया कि युवती के बीते दिनों शिकायत पर धारा 66सी, 67 आईटी एक्ट व 469 का प्रकरण दर्ज किया गया। मामले की जांच निरीक्षक विपिन ताम्रकार की टीम को सौंपी गई थी। तकनीकी साक्ष्य के आधार पर शनिवार को पन्नी मऊगंज रीवा निवासी संजय द्विवेदी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह पेशे से इंजीनियर है। युवती को पहले से जानता है। दोस्ती करने से मना करने के कारण वह उसे बदनाम करने की नीयत से ऐसा किया था। आरोपी पुलिस से बचने के लिए अपना सिम कार्ड और मोबाइल लगातार बदल रहा था।
फेक अकाउंट से बचना हो तो ये करें-
-सोशल मीडिया ऐप जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो पब्लिक न करें।
-प्रायवेसी सेटिंग्स से किसी पोस्ट या कंटेन्ट को कस्टमाइज करें जैसे ओनली मी ,ओनली फ्रेंडस।
-किसी से भी अपनी पर्सनल फोटो शेयर न करें ।
-अनजान लोगो की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें ।
-अपनी निजी जानकारी यथा संभव हो शेयर न करें।
-किसी परिचित द्वारा मेसेंजर पर पैसे मांगे जाने पर उससे फोन पर संपर्क करें ।
-यदि कोई आपकी फोटो व नाम का उपयोग कर रहा है तो आप स्वयं शोसल मीडिया साईट्स पर जाकर रिर्पोट कर सकते है ।
Published on:
06 Sept 2020 12:32 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
