23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाथ-पैर बंधे थे और कुंए के मुंडेर पर लटक रही थी पूर्व सरपंच की लाश

बरेला के खमरिया गांव में मुंह में कपड़ा, रस्सी से पैर बंधे हुए एक व्यक्ति की लाश कुएं में लटक रही थी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Abha Sen

•

Updated: 14 Jan 2017, 1:51 PM IST

well

well

जबलपुर। बरेला के खमरिया गांव में मुंह में कपड़ा, रस्सी से पैर बंधे हुए एक व्यक्ति की लाश कुएं में लटक रही थी। शुक्रवार सुबह जब लोगों ने यह दृश्य देखा तो सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची बरेला पुलिस ने शव निकाला। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा और जांच के बाद शनिवार को हत्या का मामला दर्ज कर लिया।

पुलिस का कहना है कि जिन पस्थितियों में लाश मिली है, उससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने बताया कि ग्राम खमरिया निवासी गुड्डा महोबिया (50) गुरुवार सुबह 10 बजे घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे। गुड्डा गांव के पूर्व सरपंच हैं। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने गुड्डा के परिजन को सूचना दी कि उनकी लाश कुएं में लटक रही है।

सूचना मिलते ही भतीजा सोहन वहां पहुंचा। पुलिस भी तब तक वहां पहुंच चुकी थी। पुलिस ने देखा कि नाइलोन की एक रस्सी कुएं की मुंडेर पर बंधी थी। उसी का फंदा गुड्डा की गर्दन में डला था। पुलिस ने लाश को निकाला, तो देखा कि गुड्डा के पैर भी बंधे थे और उसके मुंह में कपड़ा भी डला था।

इस कारण मामला संदिग्ध हो गया। पुलिस ने आस-पास जांच की, तो वहां देसी शराब के तीन खाली पाव, जली हुई बीड़ी और नमकीन का खाली पैकेट मिला। गुड्डा की मौत कैसे हुई है, इसका पता लगाने के लिए पुलिस ने गांव में पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही गुड्डा की किससे दुश्मनी थी ये पता लगाए जाने का प्रयास किया जा रहा है।