4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

facebook account ; दोस्त का फेसबुक अकाउंट हैक कर डाल दीं गंदी गंदी वीडियो और फोटो

दोस्त का फेसबुक अकाउंट हैक कर डाल दीं गंदी गंदी वीडियो और फोटो  

2 min read
Google source verification
rajasthan news

facebook account

जबलपुर/ सोशल अकाउंट जितने सहज सरल है, उतने ही खतरनाक भी हैं। जरा सी चूक समाज में परिवार में शर्मिंदा भी कर देती है। खासकर इसके पासवर्ड शेयर करने या सिक्योरिटी संबंधी लापरवाही करने पर बड़ा विवाद हो सकता है। हम बात कर रहे हैं जबलपुर के एक लडक़े की जिसने दोस्ती में दगा किया और अपने अभिन्न मित्र को सोशल मीडिया पर बदनाम कर दिया। उसने विवाद के बाद दोस्त का फेसबुक अकाउंट हैक कर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले युवक को राज्य सायबर पुलिस जबलपुर जोन की टीम ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेज दिया गया है।

राज्य सायबर पुलिस जबलपुर ने किया गिरफ्तार

एसपी राज्य सायबर सेल अंकित शुक्ला ने बताया कि दीपक नामक युवक ने शिकायत में बताया कि उसकी फेसबुक अकाउंट हैक कर कोई आपत्तिजनक मैसेज पोस्ट कर रहा है। सायबर सेल को जांच में पता चला कि आरोपी झंडा चौक, अधारताल निवासी विकास ठाकुर है। विकास प्राइवेट जॉब करता है। दीपक और विकास दोस्त थे। आपसी विवाद के चलते उनकी दोस्ती टूट गई। दीपक से बदला लेने के लिए विकास ने उसका फेसबुक अकाउंट हैक किया। आरोपी ने आईडी हैक करने के लिए कुछ गोपनीय सवालों के जवाब फेसबुक पर पोस्ट किए, जो दीपक को दोस्तों और परिजन के बीच शर्मसार करने वाले थे। आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक विपिन ताम्रकार, एसआई हेमंत पाठक, प्रधान मनीष उपाध्याय, शुभम सैनी की भूमिका थी।

ये सावधानी बरतें
- अपने सोशल मीडिया सम्बंधी सीक्रेट सवाल के जबाव आसान न बनाएं
- सोशल मीडिया अकांउट अपने डिवाइस/डेस्कटॉप में ही ओपन करें
- जीमेल आईडी और मोबाइल नम्बर सोशल मीडिया से लिंक करके रखें, जिससे हर गतिविधि की जानकारी मिल सके
- सोशल मीडिया अकांउट में लॉगइन करते समय कीप मी लॉग इन के विकल्प को ऑनचेक करें
- सही तरीके से लॉग आउट करें