
फेसबुक पर सुंदर लड़की से हुआ प्यार, शादी करने पहुंचा तो निकली अधेड़ महिला, इसके बाद जो हुआ...
जबलपुर। एक युवक की दोस्ती फेसबुक की सुंदर लड़की से हो गई। दोनों के बीच बहुत दिनों तक बातें होती रहीं और इसी बीच प्यार हो गया। बात शादी तक पहुंच गई। एक दिन युवक ने युवती से मिलने की बात कही। युवती भी मिलने के लिए आ गई। लड़का युवती के ख्यालों में खोया हुआ था, लेकिन जैसे ही जवान व सुंदर लड़की सामने आई, उसके होश उड़ गए। दरअसल, वह कोई युवती नहीं थी, बल्कि एक अधेड़ उम्र की महिला थी। जिसने फेक प्रोफाइल बनाकर युवक से चैट किया था। मामला कुछ साल पुराना है लेकिन यह सच है। युवक ने भेड़ाघाट में उक्त महिला से मिलने के बाद सुसाइट करने की कोशिश भी की थी। हालांकि उसे बचा लिया गया। हम यह मामला इसलिए याद दिला रहे हैं, क्योंकि आजकल सोशल मीडिया धोखाधड़ी का बहुत बड़ा अड्डा बन गया है।
about- ठगे जाने से लेकर प्यार में भी खा रहे धोखा, बढ़ रहीं घटनाएं, सोशल मीडिया बना 'धोखे का अड्डाÓ झांसा देकर मार रहे माल पर झपट्टा
हाल ही में महाराजपुर की महिला शिक्षिका से जीवन साथी डॉट कॉम पर शादी का प्रस्ताव देकर ठगी करने वाले नाइजीरियन युवक की गिरफ्तारी ने सोशल मीडिया के स्याह पक्ष को उजागर कर दिया। कभी किसी की फर्जी प्रोफाइल बनाकर बदनाम करना हो या फिर किसी से दोस्ती गांठकर उसे प्रेम जाल में फंसाने की बात हो। साइबर सेल के मुताबिक औसतन महीने में ४० से ५० शिकायतें सिर्फ सोशल मीडिया खासकर फेसबुक से जुड़े आ रहे हैं। अमूमन सभी शिकायतों में शादी, झांसा, ठगी और बदनाम करने की बातें शामिल होती हैं।
जैसे-जैसे सोशल मीडिया का दायरा बढ़ता जा रहा है, घटनाएं भी लगातार बढ़ती जा रही हैं।
सस्ते इंटरनेट के चलते लोग सहज रूप से सोशल मीडिया की गिरफ्त में फंसते जा रहे हैं। राज्य साइबर सेल में रोज दो से तीन मामले सोशल मीडिया से जुड़े हुए पहुंच रहे हैं। इसमें किसी पूर्व प्रेमी या परिचित द्वारा फेक अकाउंट बनाकर बदनाम करने की नीयत होती है या फिर लॉटरी, नौकरी और शादी का झांसा देकर ठगी शामिल होती है। जिले के विभिन्न थानों पर सोशल मीडिया से जुड़ी रोजाना पांच से सात शिकायतें पहुंचती हैं।
सोशल फ्रेंड बनाने की दीवानगी से बढ़ी समस्या
समाजशास्त्री एसएस ठाकुर के मुताबिक युवाओं के साथ पढ़े-लिखे प्रौढ़ लोगों में भी सोशल एक्टिविटीज का क्रेज बढ़ रहा है। लोग सोशल मीडिया के कृत्रिम समाज में दोस्त बनाने की होड़ में किसी को भी फ्रेंड सर्किल में जोड़ लेते हैं, जो अंतत: भारी पड़ता है।
केस : 1 - महराजपुर निवासी शिक्षिका से जीवन साथी डॉट कॉम पर शादी का झांसा देकर नाइजीरियन युवक ने १६.५० लाख रुपए ठग लिए। जालसाल ने महिला को खुद का परिचय लंदन निवासी मैक्स विलियम के तौर पर दी थी।
केस : २ - ट्रिपल आईटीडीएम की महिला प्रोफेसर से अमेरिका निवासी ने सोशल साइट्स फेसबुक पर दोस्ती की। महिला से मिलने मंहगे गिफ्ट के साथ भारत आने और दिल्ली में कस्टम पर पकड़े जाने की बात कह ४.५० लाख रुपए एेंठ लिए थे।
केस : ३ - गोहलपुर थाना क्षेत्र निवासी युवती का वॉट्सएेप हैक कर ट्यूशन पढ़ाने आने वाले टीचर अश्लील मैसेज भेजने लगा था और शादी के लिए दबाव बना रहा था।
यह है स्थिति
स्टेट साइबर सेल में औसतन रोज पहुंच रही शिकायतें- ०२
जिले के विभिन्न थानों में पहुंची रही शिकायतें- ०९
वर्ष २०१६ में पहुंची सोशल साइट्स से जुड़ी शिकायतें- ११५
वर्ष २०१७ में पहुंची शिकायतें- ३६७
एक जनवरी से २५ अप्रैल तक पहुंची शिकायतें- २१९
ठगी मामले का मास्टरमाइंड कोई और
जीवन साथी डॉट कॉम पर शादी का झांसा देकर महाराजपुर की महिला शिक्षिका से १६.५० लाख की ठगी करने वाले नाइजीरियन और कानपुर निवासी युवकों से स्टेट साइबर सेल को चौंकाने वाली जानकारी मिली है। पता चला है कि इस फर्जीवाड़े की चेन और लम्बी है। इसका मास्टरमाइंड दिल्ली में रहता है, जो तीन भाषाओं फ्रेंच, जर्मन व अंग्रेजी में फर्राटेदार बात कर सकता है। गिरोह में महिलाओं से अपना हाईप्रोफाइल परिचय बता शादी के झांसे में फंसाने वाला अलग गिरोह है।
स्टेट साइबर सेल के प्रभारी निरीक्षक हरिओम दीक्षित ने बताया कि रिमांड पर लिए लिया गए नाइजीरियन निवासी जॉन अम्बरी और कानपुर निवासी ब्रदीश ने पूछताछ में उक्त खुलासा किया है। दोनों ने बताया कि दिल्ली निवासी मास्टरमाइंड इंडियन है और जीवन साथी डॉट कॉम पर फर्जी नाम-पते से कई प्रोफाइल बना रखा है।
सोशल मीडिया का जैसे-जैसे उपयोग बढ़ रहा है। इससे जुड़ी शिकायतें भी उसी अनुपात में बढ़ रही हैं। शादी का झांसा देकर ठगी करना, ब्लैकमेलिंग करने का चलन बढ़ा है।
- हरिओम दीक्षित, प्रभारी, स्टेट साइबर सेल
Published on:
02 May 2018 11:58 am

बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
