
BPL Card : जल्द ही फर्जी राशन कार्ड बनवाने वाले बेनकाब होंगे। वहीं ऐसे पात्र हितग्राहियों को भी राशन मिलेगा, जो किन्हीं कारणों से छूट जाया करते थे। ऐसे में अब फर्जी कार्ड बनवाने वालों में हडक़ंप मच गया है। दरअसल जबलपुर पहुंचीं खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की प्रमुख सचिव रश्मि शमी ने अधिकारियों को राशन कार्ड के सत्यापन का आदेश दिया है। सभी हितग्रहियों के राशन कार्ड का सत्यापन किया गया जाएगा। इसके लिए अभियान चलेगा। राशन कार्ड में अनियतितताओं की शिकायतों के बाद यह निर्देश खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की प्रमुख सचिव रश्मि शमी ने दिए। वे सोमवार को होटल कल्चुरी में समीक्षा बैठक कर रही थीं।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम अंतर्गत सभी पात्र हितग्राहियों का सत्यापन कराएं। साथ ही उनके ई-केवायसी भी कराएं। मार्च में इसके लिए विशेष अभियान चलेगा। ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिकों का सत्यापन होना चाहिए। खाद्य आयुक्त कर्मवीर शर्मा ने कहा कि शीघ्र ही पाइप लाइन के माध्यम से घरेलू गैस रीफलिंग की व्यवस्था के लिए प्रयास जारी है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में गेहूं का उत्पादन भरपूर होता है। लेकिन, समर्थन मूल्य पर इसकी खरीदी होती है तब गुणवत्ता पर सवाल उठते हैं। इसलिए विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उनका कहना था कि गेहूं खरीदी एजेंसी मप्र राज्य नागरिक आपूर्ति निगम है, इसलिए उसके अधिकारी और कर्मचारियों को भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है। 15 मार्च से गेहूं खरीदी होनी है। किसान अपना पंजीयन एमपी किसान ऐप पर खुद के मोबाइल से कर सकते हैं।
महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं पर कहा कि हितग्राहियों की संया के साथ बच्चों के पोषण ट्रेकर पर विशेष ध्यान दिया जाए। बच्चों को समय पर नाश्ता व गर्म पका भोजन मिले। उन्होंने कम वजन के बच्चों के समुचित उपचार के साथ बाल संरक्षण गृह व बच्चों के वैधानिक तरीके से दत्तक ग्रहण पर चर्चा की। इस दौरान कमिश्नर अभय वर्मा, एमडी नागरिक आपूर्ति निगम अनुराग वर्मा मौजूद थे।
Updated on:
04 Mar 2025 12:11 pm
Published on:
04 Mar 2025 11:34 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
