23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसानों ने नहीं चुकाया बिल, बिजली विभाग ने अपनाया ये तरीका

बिजली विभाग के कर्मचारियों ने किसानों का सिंचाई का सामान ही जब्त कर लिया। कुछ ने स्पॉट पर आधा पैसा दिया, जबकि शेष रकम के लिए इन्हें आठ दिन का समय दिया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Abha Sen

•

Updated: 16 Jan 2017, 5:26 PM IST

MPEB

MPEB

करेली। बिल न चुकाना कुछ किसानों को भारी पड़ गया। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने किसानों का सिंचाई का सामान ही जब्त कर लिया। कुछ ने स्पॉट पर आधा पैसा दिया, जबकि शेष रकम के लिए इन्हें आठ दिन का समय दिया गया है।

जानकारी के अनुसार सोमवार को आमगांव उपकेंद्र में कार्रवाई की गई। निवारी, ग्वारी, पिपरिया, बरोदिया के किसानों पर बिजली विभाग का भारी बकाया होना बताया जा रहा है। जिसकी वसूली के लिए आज टीम मौके पर पहुंची। यहां 30 बड़े बकायादारों पर करीब 9 लाख की वसूली की जाना है।

कर लिया जब्त
बकायादार किसानों से विभाग की टीम ने कुर्की की कार्रवाई करते हुए पंप, नोजल, वायर आदि जब्त कर लिए। वहीं जिन्होंने आधी रकम दे दी उन्हें बांकी के लिए आठ दिन का समय दे दिया गया। यहां आपको बता दें कि किसान खेतों में सिंचाई के लिए बिजली कनेक्शन लेते हैं। जिसके बिल भी उन्हें अदा करने होते हैं, लेकिन अक्सर बिल अदाएगी ना करने की समस्या सामने आती है। जिसके बाद नोटिस भेजकर इन्हें जानकारी देते हैं। इसके बाद भी अदाएगी ना होने पर जब्ती कार्रवाई की जाती है।

mpeb

इन पर हुई कार्रवाई
- विष्णु प्रसाद निवसी निवारी पर 40 हजार का बिल बकाया, 16 नग पाइप 12 नोजल जब्त।
- बारहा छोटा निवासी रामफकीरे पर 35 हजार का बकाया, 15 हजार स्पॉट पर दिए 20 हजार के लिए 8 दिन का समय।
- पिपरिया बरौंदिया गांव के उपभोक्ता बेजीबाई कलीराम, 31 हजार 5 सौ का बकाया, टीम को 15 हजार स्पॉट पर दिए शेष के लिए आठ दिन का समय।