जबलपुर/ कटनी। कटनी के जिले के एसपी गौरव तिवारी का तबादला दो दिन से सुर्खियों में है। महज छह माह के कार्यकाल में उन्होंने जनता के बीच ऐसी छवि बनाई है कि लोग तबादले के विरोध में सड़क पर उतर आए हैं। विरोध यहीं तक सीमित नहीं है, बल्कि सीएम शिवराज सिंह और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी पत्र लिखा गया है।