
Fashion Trend
जबलपुर. सिटी गर्ल्स के फैशन में इन दिनों कोरियन पेंट्स की बहार नजर आ रही है। कूल और कफर्ट लुक के लिए इसे कॉलेज गोइंग गर्ल्स के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। सिटी गर्ल्स का कहना है कोरियन पेंट पहनने में काफी अट्रैक्टिव और फिटेड लगते हैं, जिसके कारण इसे हर फंक्शन में पसंद किया जाता है। वाइट, ब्लैक और डिफरेंट शेड्स में कोरियन पेंट, टी-शर्ट, कुर्ती और शॉर्ट कुर्ती के साथ कैरी किए जा रहे है।
ट्राउजर्स में टी-शर्ट वाला स्टाइल
कोरियन पेंट्स ट्राउजर्स पैटर्न के साथ और भी वैरायटीज में नजर आ रहे हैं। ऐसे में डिफरेंट पैटर्न के साथ इसे अलग-अलग अपर वियर के साथ कैरी किया जा रहा है। रितु सोलंकी कहती हैं कि कोरियन पेंट काफी ट्रैंड में है। यह टीेनेजर्स के साथ हर एज ग्रुप पहन रहीं हैं। यह फुल स्लीव शर्ट के साथ काफी अट्रैक्टिव लगते हैं, वहीं क्राप टॉप में इनका लुक और भी अच्छा हो जाता है।
बैगी पेंट के साथ ओवरसाइज
कोरियन पेंट के साथ कोरियन टीज भी काफी ट्रेंड में है। इसकी खासयित यह है कि यह काफी सॉट और स्टेचेबल फैब्रिक के होते हैं, इसलिए किसी भी बॉडी टाइप को सूट हो जाते हैं। चबी बॉडी को भी यह स्लिम दिखाते हैं। कोरियन पेंट बैगी स्टाइल के कारगो पैटर्न में भी कस्टमर्स की डिमांड में शामिल हैं।
वाइट और पर्पल का क्रेज
सिटी गर्ल्स का कहना कि वाइट कलर बॉटम दोबारा ट्रेंड हो रहे हैं। अब ब्लैक बॉटम कम लोगों द्वारा पहना जा रहा है। इसके बजाय सिटी गर्ल्स वाइट और पर्पल बॉटम पहनना अधिक पसंद कर रहीं हैं। यह किसी भी कलर के टॉप के साथ मिक्स एंड मैच हो जाते हैं। लाइक्रा फैब्रिक में होने के कारण यह कफर्ट टू एवरी बॉडी स्टाइल होते हैं। नीतू बताती हैं कि वे कोरियन बॉटम क्रॉप टॉप, फ्रिल टॉप, बटरलाई टॉप, शॉर्ट कुर्ती और फुल लेंथ कुर्ती के साथ पहनना पसंद करती हैं।
Updated on:
04 Jul 2024 01:11 pm
Published on:
04 Jul 2024 01:06 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
