30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर में सांप का डर, बाहर पुलिस… मंजर देख हैरान हुए लोग

शहर में सांप रेस्क्यू में बढ़ी मुश्किल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Abhimanyu Chaudhary

•

Updated: 28 Mar 2020, 7:03 AM IST

LOCKDOWN jabalpur

LOCKDOWN

जबलपुर, कफ्र्यू के दौरान घरों में सांप निकलने पर लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी का सीजन शुरू होते ही घरों में सांप निकलने की समस्या गंभीर हो गई है। सांप निकलने के मामले में लोगों के मदद मांगने पर वन विभाग एवं पुलिस कंट्रोल रूप से निजी सर्प विशेषज्ञों को मोबाइल नम्बर दिया जाता है। जबकि, बिना पास के शहर में जाने वाले सर्प विशेषज्ञों को पुलिस रास्ते में ही रोक ले रही है।

वन विभाग के रेस्क्यू टीम में सर्प विशेषज्ञ नहीं है। निजी विशेषज्ञों के भरोसे ही शहरी आबादी में सांपों का रेस्क्यू किया जाता है। वन विभाग या नगर निगम में सर्प विशेषज्ञों को कोई अनुमति प्रमाण पत्र नहीं दिया है। कफ्र्यू के दौरान प्रशासन ने वन्य प्राणियों के रेस्क्यू के लिए कोई पास नहीं जारी किया है। जबकि, पुलिस या वन विभाग रेस्क्यू टीम आपात स्थिति में निजी सर्प विशेषज्ञों के माध्यम से घरों में सांप निकलने पर मदद नहीं कर रही है।

घर में सांप का भय, बाहर पुलिस

लोगों के अनुसार अगर घर में सांप निकल गया तो उसे पकड़े जाने तक घर से बाहर रहना पड़ा है। कोरोना वायरस के कारण इन दिन जागरूकता के कारण पड़ोसियों के गेट के अंदर प्रवेश करने में सावधानी बरत रहे हैं। जबकि, कॉलोनियों में पुलिस का भी पहरा है। सर्प विशेषज्ञों के अनुसार शहर में हर दिन ५०-६० मामले सांप रेस्क्यू के आ रहे हैं।

एेसी है स्थिति

केस एक-

ब्योहारबाग के उमेश चंद ठाकुर ने बताया कि उनके पड़ोसी के घर में शुक्रवार सुबह १० बजे सांप दिखा। घर के लोग बाहर आ गए थे। पड़ोसियों ने उमेश को फोन कर मदद मांगी तो उन्होंने १०१ नम्बर डायल किया तो वहां से वन्य प्राणी विशेषज्ञ मनीष कुलश्रेष्ठ को मोबाइल नम्बर दिया। उन्होंने अस्मर्थता जाहिर करते हुए गजेंद्र दुबे का नम्बर दिया। गजेंद्र ने उन्हें बताया कि पुलिस ने रास्ते में रोक दिया। गनीमत रहा है कि करीब एक घंटे एक स्थानीय युवक के प्रयास के बाद सांप बाहर निकल गया।

केस दो-

विजय नगर स्थित कचनार सिटी में विपिन साहू के लॉन में सांप निकला। परिजन के अनुसार उन्होंने रेंजर जबलपुर को फोन लगाया तो उन्होंने रेस्क्यू टीम को मोबाइल नम्बर दिया। रेस्क्यू टीम ने उन्हें निजी सर्प विशेषज्ञ का मोबाइल नम्बर दिया लेकिन फोन लगाने के बाद मदद नहीं मिली। उन्होंने अपना गेट बंद किया और छत चले गए। सांप नहीं पकडऩे जाने के कारण परिवार दहशत में है।

घरों में सांप निकलने पर रेस्क्यू करना आवश्यक हो जाता है। शहर के सर्प विशेषज्ञों को कफ्र्यू के दौरान सांपों का रेस्क्यू करने के लिए अनुमति दिलाई जाएगी। जल्द ही इसके लिए कार्य किया जाएगा।

रवींद्र मणि त्रिपाठी, डीएफओ

--