28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना से बचाव को तेज हुई कवायद, सभी स्वास्थ्य केंद्रों में अब फीवर क्लीनिक

-जल्द ही निजी अस्पातलों में शुरू होगी व्यवस्था
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Ajay Chaturvedi

•

Updated: 26 May 2020, 12:23 PM IST

कोरोना वायरस प्रतीकात्मक फोटो

कोरोना वायरस प्रतीकात्मक फोटो

जबलपुर. कोरोना से बचाव के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारी तेज कर दी गई है। अब गांव व शहर के सभी प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर फीवर क्लीनिक सेवा शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि निजी अस्पतालो में भी ये सुविधाएं जल्द शुरू हो जाएंगी।

बता दें कि दो दिन पहले ही जिला प्रशासन ने आईएमए के पदाधिकारियों संग बैठक कर यह निर्णय लिया था कि अब सभी निजी अस्पतालों तथा सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर फीवर क्लीनिक सेवा शुरू की जाएगी। निजी अस्पतालों में आईसोलेशन वार्ड भी खुलेंगे। इसके तहत 50 बेड वाले निजी अस्पातल में 5 व 100 बेड वाले अस्पतालों में 10 आइसोलेशन वार्ड होंगे।

बैठक में यह भी तय हुआ था कि निजी अस्पताल तथा प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के फीवर क्लीनिक में आने वाले मरीजों की जानकारी प्रतिनिदन सीएमएचओ कार्यालय को देनी होगी। इन चिकित्सा केंद्रों में तैनात चिकित्सकों के परामर्श पर संदिग्ध कोरोना रोगियों के सेंपुल ले कर जांच की जाएगी।

इसके तहत अब प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में फीवर क्लीनिक सेवा शुरू हो गई है। यहां सर्दी-खांसी, बुखार सहित अन्य संदिग्ध लक्षण वाले मरीजों की अलग जांच हो सकेंगी। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही निजी अस्पतालों में भी यह सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। जिला प्रशासन के अनुसार सभी जगह फीवर क्लीनिक संचालित होगी। लोगों को क्षेत्रवार इसकी जानकारी मुहैया कराई जाएगी। इन फीवर क्लीनिक में मरीजों का रेंडम कोरोना टेस्ट भी कराया जाएगा।

Jabalpur, Primary Health Center, Community Health Center, Fever Clinic, Jabalpur, Primary Health Center, Community Health Center, Fever Clinic, Corona Suspicious, Cough Cold, Fever, Cure, Corona Test, Random Test