31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मप्र के इतिहास में पहली बार होगा ऐसा शपथ ग्रहण, 7 को कांग्रेस, 8 को भाजपा नेता लेंगे शपथ

मप्र के इतिहास में पहली बार होगा ऐसा शपथ ग्रहण, 7 को कांग्रेस, 8 को भाजपा नेता लेंगे शपथ

less than 1 minute read
Google source verification
bjp congress

bjp congress

जबलपुर। नगर सरकार के शपथ ग्रहण से पहले ही सत्ता पक्ष और विपक्ष में टकराव दिखने लगा है। वेटरनरी कॉलेज में 7 तारीख को महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू व कांग्रेस के निर्वाचित 26 पार्षद शपथ लेंगे। 8 अगस्त को भाजपा के 44 पार्षद नगर निगम मुख्यालय में शपथ लेंगे।

वेटरनरी कॉलेज परिसर में मेयर व कांग्रेस पार्षदों की शपथ, निगम मुख्यालय में भाजपा पार्षद जुटेंगे

कमलनाथ होंगे शामिल
कांग्रेस के आयोजन में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा व पार्टी के स्थानीय प्रमुख नेता शामिल होंगे। वहीं, भाजपा के कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव, सांसद राकेश सिंह, राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीकि व पार्टी के अन्य नेता शामिल होंगे।

प्रोटोकॉल का हवाला
भाजपा संगठन का कहना है कि वेटरनरी कॉलेज में आयोजित होने वाले महापौर और कांग्रेस पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ शामिल होंगे। वर्तमान में वे किसी संवैधानिक पद पर नहीं हैं। ऐसे में शपथ ग्रहण समारोह में पार्टी प्रोटोकॉल के तहत भाजपा के पार्षद शामिल नहीं हो सकते।


वेटरनरी कॉलेज मैदान में आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ शामिल होंगे। भाजपा के पार्षद वहां शपथ नहीं लेंगे। पार्टी के पार्षद 8 अगस्त को नगर निगम मुख्यालय में शपथ लेंगे।
- जीएस ठाकुर, नगर अध्यक्ष, भाजपा

नगर निगम के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ की निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की शपथ अलग-अलग हो, पहली बार ऐसा होने जा रहा है।
- विनोद ओमरे, पूर्व सचिव, नगर निगम

नौ अन्य पार्षदों की भी होना है शपथ
भाजपा व कांग्रेस के निर्वाचित पार्षद अलग-अलग स्थान पर शपथ लेने वाले हैं। इसके अलावा 9 अन्य निर्वाचित पार्षद कब और कहां शपथ लेंगे इसकी जानकारी नहीं है। अभी तक शपथ ग्रहण का कार्यक्रम एक साथ होता आया है।

Story Loader