
हवाई यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी, अब कम किराए में मात्र दो घंटे में जोधुपर से पूणे के लिए सीधी फ्लाइट
जबलपुर.डुमना एयरपोर्ट पर फ्लाइट का मूवमेंट बढ़ा है। फ्लायर्स की संख्या भी दोगुना हो गई है। वर्ष 2019 में प्रतिदिन औसतन 900 फ्लायर्स ने विभिन्न विमानों में यात्रा की। वर्ष 2018 में प्रतिदिन औसतन यह आंकड़ा 550 से कम था। वर्ष 2019 में प्रतिदिन औसतन 15 से 18 फ्लाइट का मूवमेंट डुमना एयरपोर्ट पर हुआ। यह बात एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एआईआई) की रिपोर्ट में सामने आई। डुमना एयरपोर्ट से महज तीन विमान कम्पनियां सेवाएं दे रहीं हैं। पिछले एक साल में एक भी नए रूट के लिए नया विमान शुरू नहीं हुआ, इसके बावजूद फ्लायर्स की संख्या बढ़ी है।
फ्लाइट की स्थिति
माह- 2018- 2019
जनवरी- 376- 422
फरवरी- 366- 410
मार्च- 365- 474
अप्रैल- 399- 522
मई- 428- 548
जून- 354- 516
जुलाई- 259- 480
अगस्त- 262- 365
सितम्बर- 262- 328
अक्टूबर- 271- 476
नवम्बर- 390- 474
मई में सर्वाधिक ने भरी उड़ान
रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2019 सर्वाधिक फ्लायर्स ने एयरक्राफ्ट में यात्रा की। मई में कुल 33655 फ्लायर्स ने डुमना एयरपोर्ट से उड़ान भरी। जबकि, जून 2019 में 33057 में यह ग्राफ थोड़ा कम हुआ। हालांकि नवंबर में 30336 और अप्रैल 2019 में 30310 फ्लायर्स ने उड़ान भरी। जबकि, वर्ष 2018 में 21250 फ्लायर्स ने उड़ान भरी। यह आंकड़ा अप्रेल में 20161 था।
फ्लायर्स की संख्या
माह- 2018- 2019
जनवरी- 19708- 24038
फरवरी- 17966- 24422
मार्च- 19472- 28264
अप्रैल- 20161- 30310
मई- 21250- 33655
जून- 18194- 33057
जुलाई- 16542- 28557
अगस्त- 16059- 17494
सितम्बर- 15433- 18660
अक्टूबर- 16651- 27984
नवम्बर- 18812- 30336
सर्वाधिक एयरक्राफ्ट आए
डुमना एयरपोर्ट में वर्ष मई 2019 में सर्वाधिक एयरक्राफ्ट लैंड और टेकऑफ हुए। मई 2019 में 548 एयरक्राफ्ट का मूवमेंट हुआ। अप्रैल में 522 और जून में 516 एयरक्राफ्ट का मूवमेंट डुमना एयरपोर्ट से हुआ। सबसे कम एयरक्राफ्ट सितम्बर 328 में एयरपोर्ट आए।
सितम्बर में मूवमेंट कम, अगस्त में फ्लायर्स
जानकारी के अनुसार वर्ष 2018 में जुलाई में केवल 259 एयरक्राफ्ट का मूवमेंट डुमना एयरपोर्ट पर हुआ। वर्ष 2019 में सितम्बर में सबसे कम 328 बार एयरक्राफ्ट का मूवमेंट हुआ। यह 2019 के अन्य माहों की अपेक्षा सबसे कम था। वहीं सितम्बर 2018 में सबसे कम 15433 फ्लायर्स ने डुमना एयरपोर्ट से उड़ान भरी, जबकि वर्ष 2019 अगस्त में महज 17494 फ्लायर्स यहां से रवाना हुए। वर्ष 2019 के अन्य माहों की अपेक्षा यह सबसे कम था।
इन कम्पनियों की फ्लाइट्स बंद
एयर डेक्कन, एयर टैक्सी, जूम एयर
यह है स्थिति
- 419 करोड़ रुपए सम्पूर्ण विस्तार कार्य की लागत
- 2021 तक पूरा होना है काम
- 75 यात्री है वर्तमान टर्मिनल बिल्डिंग की क्षमता
- 500 यात्री क्षमता होगी विस्तार के बाद टर्मिनल बिल्डिंग की
- 9000 वर्ग फीट है टर्मिनल बिल्डिंग का क्षेत्रफल
- 1988 मीटर है रन-वे की वर्तमान लम्बाई
- 4738 मीटर होगी विस्तार के बाद लम्बाई
- 206 करोड़ रुपए से हो रहा रन-वे का निर्माण
तो चार गुना तक हो जाएगा सब
विमान कम्पनियों ने जबलपुर पुणे जबलपुर, रायपुर जबलपुर रायपुर, जबलपुर प्रयाग जबलपुर, इंदौर जबलपुर इंदौर समेत अन्य शहरों के लिए फ्लाइट्स शुरू करने की घोषणा की थी। यदि इस वर्ष यह फ्लाइट्स शुरू हो जाती हैं, तो एयरक्राफ्ट का मूवमेंट और फ्लायर्स की संख्या में चार गुना तक बढ़ोत्तरी हो सकती है।
रूट और फ्लाइट्स
जबलपुर- दिल्ली :: एयर इंडिया, स्पाइस जेट
दिल्ली-जबलपुर :: एयर इंडिया, स्पाइस जेट
जबलपुर-हैदराबाद :: स्पाइस जेट, इंडिगो
हैदराबाद-जबलपुर :: स्पाइस जेट, इंडिगो
जबलपुर-अहमदाबाद :: स्पाइस जेट
अहमदाबाद-जबलपुर :: स्पाइस जेट
जबलपुर-मुम्बई :: स्पाइस जेट
मुम्बई-जबलपुर :: स्पाइस जेट
जबलपुर-कोलकाता :: इंडिगो
कोलकाता-जबलपुर :: इंडिगो
Published on:
12 Jan 2020 11:56 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
