
food adulteration
जबलपुर. शहर में मिलावटी और अमानक खाद्य सामग्रियों की जांच के दौरान प्रशासन की टीम ने कृषि उपज मंडी स्थित सब्जी विक्रेताओं की दुकानों और गोदाम में शुक्रवार को छापेमारी की। जांच में मंडी में दो थोक सब्जी विक्रेताओं की दुकान में परवल को हरा बनाने वाला रंग, हैंड ग्लब्स और रंगने में इस्तेमाल किए जाने वाले बर्तन बरामद किए है। रंग और रंगने वाली सामग्रियां मिलने के बाद बासी परवल का रंगने के बाद ताजा बताकर बेचने का संदेह है।
प्रशासन को कई दिनों से फलों में अमानक रंगों के इस्तेमाल की शिकायत मिल रही थी। एसडीएम आशीष पांडे के अनुसार शुक्रवार को फर्म अंकित कुमार अंशुल कुमार और अरविंद कुमार के प्रतिष्ठानों की जांच में संदिग्ध सामग्रियां बरामद होने के साथ ही परवल को रंग लगाकर हरा बनाने की जानकारी मिली है। मंडी में अमानक सब्जी बेचने वाले और व्यापारियों का पता लगाने के लिए पुलिस को जांच सौंपी गई है। पुलिस मामले की जांच करके सब्जियों की रंगाई करके अवैध तरीके से बेचने वालों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज करेगी।
फल-सब्जी को साफ करने वाला संदिग्ध लिक्विड जब्त
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने चेरीताल स्थित रिलायंस फ्रैश में जांच की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमरीश दुबे के अनुसार फल एवं सब्जियों को साफ-शुद्ध बना देने का दावा करने वाला लिक्विड बेचा जा रहा था। हाइजीन वेज वॉश प्लस नाम के प्रोडक्ट से सब्जी-फल धोने पर उसमें पेस्टीसाइड और रसायन का असर खत्म होने की बात कही जा रही है। जबकि प्रोडक्ट में ही उसका सिर्फ बाहरी उपयोग, बच्चों और आंखों से दूर रखने सहित कई चेतावनी दर्ज थीं। इससे लिक्विड में खतरनाक कैमिकल के मिले होने और उससे स्वास्थ्य को नुकसान की आशंका है।
संदेह के आधार पर लिक्विड का नूमना जांच के लिए जब्त किया है। स्टोर में फ्रोजन मटर की गुणवत्ता संदिग्ध होने और सेव में ज्यादा चमक पाए जाने पर उसमें वैक्ंिसग का संदेह होने पर नमूने जांच के लिए जब्त किए गए है। जांच टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी देविका सोनवानी, माधुरी मिश्रा, मुकुंद झारिया शामिल थे।
Published on:
14 Sept 2019 11:32 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
