
state cyber cell
जबलपुर। पावर प्लांट में इंजीनियर को जालसाजों ने फर्जी तरीके से क्रेडिट कार्ड जारी कराकर चार लाख रुपए की चपत लगाई। इंजीनियर को इसकी भनक तब लगी, जब वे ऑनलाइन खाते का ब्यौरा देख रहे थे। हैरानी इस बात की है कि इंजीनियर ने क्रेडिट कार्ड जारी होने के लिए न तो बैंक में आवेदन दिया और न ही ऑनलाइन प्रक्रिया ही की थी। इंजीनियर ने ई-मेल के जरिए स्टेट साइबर सेल में मामले की शिकायत दर्ज कराई।
सुपर थर्मल पावर प्लांट में है इंजीनियर-
जानकारी के अनुसार जेपी बीना निगरी सुपर थर्मल पावर प्लॉट में इंजीनियर संजय कुमार साह का एक्सिस बैंक में सैलरी अकाउंट है। संजय के मुताबिक किसी जालसाज ने फर्जी ई-मेल और मोबाइल नम्बर के आधार पर क्रेडिट कार्ड जारी कराया। जालसाज ने फर्जी एड्रस मझौली मिनरल्स ईस्ट सिंगरौली के नाम पर क्रेडिट कार्ड प्राप्त कर लिया और फिर इसकी मदद से पांच सितम्बर से सात सितम्बर के बीच में चार लाख एक हजार रुपए की खरीदी कर डाली।
एक महीने बाद लगी जानकारी-
इसकी जानकारी उसे एक महीने बाद 12 अक्टूबर को लगी। वह ऑनलाइन बैंक खाता का डिटेल्स चेक कर रहा था। उसका खाता माइनस में दिखा रहा था। चेक किया तो पता चला कि उसके नाम पर क्रेडिट कार्ड जारी हुआ है। बैंक में पता किया तो वहां से भी गोल-मोल जवाब दिया गया। निरीक्षक हरिओम दीक्षित ने बताया कि ई-मेल से प्राप्त इस शिकायत को जांच में लिया गया है। बैंक कर्मियों को भी तलब किया गया है। बैंक से जुड़े ग्राहक के नाम का मोबाइल नम्बर और ई-मेल बदल कर इस तरह का फ्रॉड होता है।
Published on:
16 Oct 2020, 2:29 PM IST
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.