
अवैध खनिज के उपयोग करने पर होगी कार्रवाही, जमा करना होगा क्लियरेंस प्रमाण पत्र
जबलपुर। रेत व्यवसाय में निवेश कर मुनाफे का लालच देकर नेपियर टाउन निवासी 50 वर्षीय व्यक्तिके छतरपुर निवासी दोस्त ने 20.25 लाख रुपए हड़प लिए। पीडि़त की शिकायत पर मदन महल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया।
मदन महल थाने में प्रकरण दर्ज
मुनाफे का लालच देकर दोस्त ने 20 लाख हड़पे
नेपियर टाउन निवासी अतुल पांडे ने शिकायत दर्ज कराई कि इंद्रप्रस्थ कॉलोनी छतरपुर निवासी उज्जवल सिन्हा से उनकी 25 वर्ष पुरानी दोस्ती है। 12 जनवरी 2020 को उसने कॉल किया कि रेत में 30 लाख रुपए निवेश करने हैं। आधा निवेश करने पर उसकी रकम 15 फरवरी तक वापस कर देगा। इसके अलावा चार लाख रुपए का मुनाफा भी मिलेगा।13 जनवरी को अतुल ने सीसी खाते से 15 लाख रुपए उज्जवल सिन्हा की फर्म मौली कान्हा ट्रेडिंग कम्पनी के छतरपुर के खाते में ट्रांसफर किए। 19 जनवरी को उज्जवल सिन्हा किसी शंटू अग्रवाल के साथ जबलपुर आया और बताया कि 15 फरवरी तक पैसा वापस हो जाएगा। 21 जनवरी को उसने वॉट्सऐप पर मैसेज भेजा कि एक नई खदान 1.20 लाख मीटर की एक वर्ष के लिए मिल रही है। इसमें 25 प्रतिशत का शेयर ले सकते हो। 45 प्रतिशत के शेयर बीएमटी वाले शंटू अग्रवाल और 30 प्रतिशत का शेयर होल्डर उज्जवल ने खुद का बताया।
अतुल ने 27 जनवरी को पांच लाख और 28 जनवरी को पांच लाख रुपए आरटीजीएस के माध्यम से ट्रांसफर किए। 15 फरवरी को उज्जवल को फोन लगाया कि रेत डम्प वाला पैसा डाल दो। उज्जवल ने 10 दिन की मोहलत मांगी। 28 फरवरी को फोन करने पर चार दिन बाद पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहा। छह मार्च को उसने 4.75 लाख रुपए ट्रांसफर किए और कहा कि होली तक पूरा पैसा वापस कर देगा। 14 मार्च को उसने शंटू अग्रवाल को कॉल किया। उसने छतरपुर पहुंचने पर उज्जवल से पैसा दिलाने की बात कही। वह स्वयं उज्जवल सिन्हा के छतरपुर घर गया।
Published on:
12 Sept 2020 11:42 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
