
गणेशोत्सव
जबलपुर।गणेश चतुर्थी 10 दिनों तक बड़ी ही धूम-धाम से मनाया जाता है। इस त्योहार को गणेशोत्सव या विनायक चतुर्थी भी कहा जाता है, पूरे भारत में भगवान गणेश के जन्मदिन के इस उत्सव को उनके भक्त बेहद ही उत्साह के साथ मनाते हैं। गणेशोत्सव पर्व के दौरान भगवान गणेश के भक्त अपने घरों में उनकी मूर्ति की स्थापना करते हैं और 10 दिन बाद उस मूर्ति का विर्सजन करते हैं। किसी भी नए या अच्छे काम की शुरूआत करने से पहले भगवान गणेश का पूजन किया जाना शुभ माना जाता है। इस साल गणेश चतुर्थी का यह पर्व 25 अगस्त से शुरू होकर 5 सितंबर तक चलेगा। इन दिनों भगवान गणेश भक्त उन्हें हर रोज नए-नए पकवान और मिठाईयों का भोग लगाते हैं। हालांकि भगवान गणेश को मिठाई में मोदक का भोग जरूर लगाया जाता है।
READ MUST- surya grahan 2017 सूर्य ग्रहण-सोमवती अमावस्या का योग, जानें व्रत पूजा और ग्रहण काल
देते हैं धन संपदा-
धन की कामना पूरी करने के लिए बुधवार के दिन इन गणेश मंत्रों को बोलने शुभ व मंगलकारी सिद्ध होता है। बुद्धि ही वह शक्ति है, जो इंसान को विचार, शरीर व धन से बलवान बनाकर सफलता, यश और सम्मान का हकदार बना देती है। हिन्दू धर्म में जीवन में सुख, आनंद और सफलता देने वाली शक्ति यानी बुद्धि के दाता भगवान श्री गणेश को माना जाता है। श्री गणेश की उपासना बुद्धि के द्वारा ही हर विघ्र और बाधाओं पर पार पाने की क्षमता देती है। इसलिए वह विघ्रविनाशक के रूप में भी पूजनीय है।
READ ALSO- गणेश चतुर्थी 2017- गणेश जी की स्थापना मुहूर्त समय और व्रत कथा
आस्था है कि ऐसे सुखदाता देवता श्री गणेश की भक्ति से सभी सांसारिक सुख-वैभव प्राप्त होते हैं। बुधवार का दिन श्री गणेश उपासना मंगलकारी मानी गई है। श्री गणेश की उपासना में यहां बताए जा रहे 3 विशेष और आसान गणेश मंत्र धन की कामना पूरी करने वाले माने गए हैं। जानिए ये मंत्र और सरल पूजा विधि -
- बुधवार को स्नान कर पीले वस्त्र धारण कर गणेश मंदिर या घर में भगवान गणेश की प्रतिमा को पवित्र जल से स्नान कराकर सिंदूर, पीला चंदन, पीले फूल, अक्षत, जनेऊ, पीला रेशमी वस्त्र व दूर्वा व लड्डू का प्रसाद अर्पित कर इन गणेश मंत्रों का श्रद्धा के साथ स्मरण करें -
ॐ गुणातीताय नम:
ॐ श्रीदाय नम:
ॐ इन्द्रश्रीप्रदायै नम:
- मंत्र जप के बाद श्री गणेश की कर्पूर आरती कर यश, धन और सद्गुणों की प्रार्थना करें।
Published on:
19 Aug 2017 07:56 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
