
Artists composing Ganapati statues
जबलपुर। कहीं बाल गणेश विराजेंगे तो कहीं पर शेर पर सवार गणपति आएंगे। हर घर में गणेश उत्सव की रौनक होगी। गणेश चतुर्थी आने से पहले ही इसकी रौनक शहर के बाजारों में दिखने लगी है। तरह-तरह के डिजाइन में गणेश की प्रतिमा आ गई है।
अट्रेक्टिव कलर, खूबसूरत डिजाइन और अनोखी कलाकारी हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। छोटे से लेकर दो फीट वाले गणपति मार्केट में सजे हुए हैं। शहर के कुछ-कुछ स्थानों पर गणपति के लिए विशेष बाजार लगाया गया है। जहां पर कई तरह के डिजाइन में गणेश जी आए हुए हैं। मिट्टी के गणपति बिक रहे हैं। लाल बाग के राजा वाले गणपति सबसे ज्यादा हैं। इसके साथ ही लोगों की पसंद का ध्यान रखते हुए इस बार कई नए डिजाइन में गणपति लाए गए हैं।
news fact- गणेशोत्सव : अलग-अलग डिजाइन में तैयार की जा रहीं प्रतिमाएं
कमल पर विराजे व रत्न जडि़त मुकुट वाले बप्पा पधारो मेरे घर
गणपति बजा रहे हैं बांसुरी और मोर पर हैं सवार- मूर्तिकारों की रचनात्मकता का भी जवाब नहीं है। वह नए-नए डिजाइन लेकर आ रहे हैं। ऐसे में इस बार कृष्ण के रूप में गणपति को लाया गया है। गणपति बांसुरी बजा रहे हैं। इसके साथ ही मोर पर सवार होकर गणपति विराजे हुए हैं। दुकानदार अभिषेक बर्मन ने बताया कि आकर्षक गणपति दुकान की शोभा बढ़ा रहे हैं। उनके वस्त्रों को ग्लिटर, चमकीले सीक्वेंस और स्टोन से सजाया गया है। अन्य दुकानदार हर्ष केसरवानी ने बताया कि इस बार पत्ती के डिजाइन में आए गणपति भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इसके साथ ही गणपति की बनावट के दौरान उनके साफे, मुकुट पर विशेष ध्यान दिया गया है। मुकुट को साफे का रूप देकर गणपति बनाए गए हैं।
इस तरह की डिजाइन में मिल रहे हैं गणेश जी
- शंख पर विराजमान हैं गणपति।
- ढोलक पर बैठे हुए गणपति
- मोर पर सवारी करते लंबोदर।
- शेर पर बैठकर गणेश जी इस बार लाए गए हैं।
- रत्न जडि़त मुकुट बने आकर्षण।
- साफा पहने हुए गणेश जी अट्रैक्टिव लग रहे हैं।
- हारमोनियम लेकर नृत्य करते हुए गणपति
- ढोलक लेकर कला दिखाते गणेशजी
- कमल पर विराजे बप्पा
इन जगह सज गया है मार्केट
शहर के गोल बाजार एरिया में तकरीबन 15 दुकानें लगी हैं, जहां हर साइज के गणेश जी मिल रहे हैं। इसके साथ ही बड़ा फुहारा मार्केट में गणेशजी की दुकानें लगा ली गई हैं। गोरखपुर क्षेत्र और कटंगा से सदर मार्ग वाले एरिया में गणपति की दुकानें सज गई हैं।
शहर में ही तैयार हो रही छोटी प्रतिमाएं- गणपति की प्रतिमाएं शहर में तैयार की जा रही हैं। ना केवल बड़े साइज के गणपति यहां पर बनाए जा रहे हैं, बल्कि शहर के मूर्तिकार छोटे साइज के गणपति भी बना रहे हैं। यह गणपति शीतला माई, घमापुर, हनुमानताल, गोरखपुर जैसे क्षेत्रों में तैयार किए जा रहे हैं।
Published on:
11 Sept 2018 12:55 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
