गणेश चतुर्थी के दिन गणेश प्रतिमा की स्थापना के बाद उन्हें शांत रखने के लिए 10 दिनों तक उन्हें मनपसंद आहार दिया जाता है। पौराणिक विपिन शास्त्री का कहना है कि इन दस दिनों में गणेश जी की सेवा की जाती है। प्रथम दिन से लेकर अंतिम दस दिन तक मनपसंद आहार, पुष्प चढ़ाए जाते हैं। भगवान श्री गणेश को मोदक पसंद है, इसलिए प्रतिदिन उन्हें मोदक का भोग लगाया जाता है।