9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gangrape-11 वर्षीय बालिका के साथ गैंगरेप, दोनों आरोपी नाबालिग

शहर के गोहलपुर क्षेत्र की घटना, चौथी में पढ़ती है बालिका

2 min read
Google source verification
Demo

पानी पताशे खिलाने के बहाने किशोरी को ले गया रिश्तेदार, साथियों के साथ किया गैंगरेप

जबलपुर. शहर के गोहलपुर क्षेत्र में आठवीं और दसवीं में पढऩे वाले 14 और 16 वर्षीय दो नाबालिगों ने चौथी में पढऩे वाली 11 वर्षीय बालिका के साथ गैंगरेप किया। बालिका को उसकी सहेली दो हजार रुपए और मोबाइल मिलने का लालच देकर खंडहर तक ले गई थी। वारदात को क्षेत्र में रहने वाले दम्पती ने देखा, लेकिन अपचारी बालकों के बजाय पीडि़त बालिका को ही थप्पड़ जड़ दिया। पुलिस ने मामले में नाबालिगों पर गैंगरेप, धमकी देना, पॉक्सो एक्ट और दम्पती पर मारपीट का प्रकरण दर्ज किया।
दो हजार रुपए और मोबाइल की लालच देकर बुलाया
गोहलपुर टीआई संजय सिंह ने बताया कि गैंगरेप की वारदात गुरुवार रात 9.30 से 10 बजे के बीच की है। बालिका घर के सामने सहेली के साथ खेल रही थी। तभी उसकी सहेली ने उससे कहा कि दो हजार रुपए और मोबाइल चाहिए, तो पास के खंडहर में जाना होगा। बालिका उसके साथ वहां गई तो दोनों किशोरों ने उसे पकड़ लिया। मुंह में कपड़ा ठंूस कर उसके साथ गैंगरेप किया।
पीडि़त बालिका को ही जड़ दिया थप्पड़
उसी दौरान आवाज सुनकर ऑटो चालक रामनिवास पत्नी सरोज राजपूत के साथ वहां पहुंचे। उन्हें देख दोनों अपचारी किशोर भाग गए। आरोप है कि दम्पती ने पीडि़त बालिका को थप्पड़ जड़ दिया और उसे डांट कर वहां से भगा दिया। बालिका रोते हुए घर पहुंची और परिजन को वारदात के बारे में बताया। इसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे।
बाल सम्प्रेक्षण गृह भेजे गए अपचारी
टीआई के मुताबिक देर रात दोनों अपचारी किशोरों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। पीडि़त बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया। शुक्रवार को दोनों किशोर को बाल न्यायालय में पेश किया गया। वहां से बाल सम्प्रेक्षण गृह भेज दिया गया। बालिका को थप्पड़ मारने वाले दम्पती के खिलाफ भी मारपीट का प्रकरण दर्ज किया गया है।
उधर, युवती का पीछा करते मनचले को कोड रेड ने दबोचा
युवती का पीछा करना होटल कर्मी को भारी पड़ा। शुक्रवार को कोड-रेड टीम नम्बर एक ने उसे इलाहाबाद चौक के पास से दबोच लिया। कोड रेड प्रभारी अरुणा वाहने ने बताया कि 22 वर्षीय युवती प्राइवेट जॉब करती है। घर आते-जाते इंदिरा मार्केट स्थित मनमोहन होटल में कार्यरत संतोष भारती पीछा कर परेशान करता था। युवती ने एक दिन पहले कोड रेड में मामले की शिकायत की थी। कोड रेड टीम ने आरोपी को पकड़ कर सिविल लाइंस पुलिस के सुपुर्द कर दिया। जहां उसके खिलाफ छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज किया गया।