6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फेसबुक पर वायरल हुआ लड़की की पिटाई का ये वीडियो, पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा

वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस  

2 min read
Google source verification
girl beating

girl beating

जबलपुर। धुरेड़ी के दिन सोमवार को लार्डगंज थाना क्षेत्र के संजय नगर में रहने वाली एक युवती से मारपीट करने वाले आरोपी गिरफ्तार नहीं किए गए, तो युवती ने फेसबुक लाइव के माध्यम से शहर के लोगों से मदद मांगी। यह भी कहा कि यदि आरोपी पकड़े नहीं गए, तो वह आत्महत्या कर लेगी। बुधवार को वीडियो वायरल हुआ। वीडियो वायरल होने की जानकारी लगते ही पुलिस हरकत में आई और सुदेश विश्वकर्मा समेत विनय चक्रवर्ती, विशाल प्रजापति और रवि शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।

यह है मामला
संजय नगर निवासी रवि कुरील के पड़ोस में रहने वाला विनय चक्रवर्ती अपने दोस्तों सुधीर विश्वकर्मा, विशाल प्रजापति और रवि शर्मा के साथ घर के बाहर होली खेल रहा था। सभी अपशब्दों का प्रयोग कर रहे थे। रवि के परिजन ने विरोध किया, तो विनय और उसके साथियों ने रवि के परिवार से अभद्रता की। इस दौरान रवि के परिवार की प्रांजल को लाठी फेंककर मारी। इससे प्रांजल के आंख में गम्भीर चोट आई।

एससीएसटी एक्ट की धाराएं लगाईं
लार्डगंज पुलिस ने प्रांजल का इलाज कराने के बाद आरोपियों के खिलाफ मारपीट समेत एससीएसटी एक्ट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया। लेकिन, मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास नहीं किए। इस कारण प्रांजल और उसका परिवार दहशत में आ गया। अस्पताल में भर्ती प्रांजल ने फेसबुक के माध्यम से शहर के लोगों से मदद मांगी। यह भी कहा कि यदि उसे कुछ हो जाए, तो कैंडिल मार्च और सोशल नेटवर्र्किंग साइट्स पर आरआइपी लिखने के बजाय वास्तव में उसकी मदद करें। उसने शहर के लोगों को शुक्रवार को अस्पताल बुलाया, जिससे वह अपने लिए इंसाफ मांग सके। वीडियो वायरल होने की जानकारी लगते ही पुलिस हरकत में आई और सुदेश विश्वकर्मा समेत विनय चक्रवर्ती, विशाल प्रजापति और रवि शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त लाठी भी जब्त की गई। आरोपियों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।