2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गर्लफ्रेंड के साथ बिस्तर में सो रहा था लड़का, टॉर्च जलते ही निकल गई चीख

अवैध संबंधों के चलते हुई युवक की हत्या, पुलिस ने चंद घंटों में सुलझाया सालीचौका में युवक की हत्या का मामला

2 min read
Google source verification
husband caught with girlfriend

घर पर गर्ल फ्रेंड के साथ था पति और पहुंच गई बीवी

गाडरवारा। गुरुवार सुबह सालीचौका में पेट्रोल पंप के नजदीक बीच सड़क पर खून से लथपथ मिले युवक के शव मामले का पुलिस ने चंद घंटों में ही खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार युवक की हत्या अवैध संबंधों के चलते की गई थी। आरोपी पुलिस की हिरासत में है।
जानकारी के अनुसार पेट्रोल पंप के कर्मचारी ने सुबह करीब 4.30 से पांच बजे के बीच पुलिस को सूचना दी थी कि सड़क पर एक युवक का शव पड़ा है। मृतक की शिनाख्त बृजेश उर्फ छोटू, उर्फ राजा पिता दीपचंद विश्वकर्मा (20) निवासी बैरागढ़ के रूप में हुई। पुलिस ने मामले के आरोपी को हत्या के चंद घंटों के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया है।

गाडरवारा थाना प्रभारी अरविंद दुबे ने बताया कि मृतक ब्रजेश बैरागढ़ गांव का निवासी था जो सालीचौका में राजेंद्र साहू टाल वालों के यहां रहता था। उसका पास ही रहने वाली एक युवती से प्रेम प्रसंग चलता था। युवती के पिता उपचार के लिए जबलपुर में भर्ती थे। 14-15 मार्च की दरम्यानी रात मृतक ब्रजेश युवती के घर गया। बताया जाता है कि युवती का एक अन्य युवक तथा मामले के आरोपी यशवंत उर्फ करिया पिता शीतल प्रसाद ठाकुर निवासी सालीचौका से भी अवैध संबंध थे। घटना की रात करीब तीन बजे आरोपी करिया ने जब युवती के घर जाकर टार्च जलाई तो वहां मृतक ब्रजेश युवती के साथ सो रहा था।

रोशनी पड़ते ही युवती ने तत्काल उसे वहां से चले जाने को कहा। इस पर मृतक वहां से निकल कर जा रहा था। उसी दौरान आरोपी ने अपने घर से कुल्हाड़ी निकाली और भागते समय मृतक को पीछे से मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार युवती ने मृतक को मोबाइल पर फोन लगाकर आगाह करने का प्रयास भी किया था। मृतक के मोबाइल की काल डिटेल के आधार पर ही पुलिस ने आरोपी को भागने के पूर्व ही धर दबोचा और हत्याकांड का आरोपी गिरफ्त में आ गया।

उक्त कार्रवाई टीआई अरविंद दुबे, सालीचौका उपथाना प्रभारी मदन मरावी, एएसआई एमडी यादव, प्रधान आरक्षक राजेंद्र गुप्ता, आरक्षक राजेंद्र, रामगोपाल एवं संजय मिश्रा द्वारा की गई। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई जारी थी।

Story Loader