
ghohalpur
जबलपुर। शहर के 20 चौराहों में शामिल रद्दी चौकी गोहलपुर को भी यातायात विभाग ने व्यवस्थित करने का प्रयास सोमवार से शुरू किया। नवागत डीएसपी बीपी सोलुकी की अगुवाई में मालवीय चौक थाने का बल और ट्रैफिक युवा फोर्स के सदस्यों ने मैन्युअली चौराहे की यातायात को नियंत्रित करने की प्रक्रिया शुरू की। यहां का ट्रैफिक सिग्रल जल्द चालू कराने के लिए भी यातायात विभाग की ओर से निगम को पत्र लिखा गया है।
डीएसपी सोलुकी ने बताया कि रद्दी चौकी गोहलपुर चौराहे का सिग्रल एक वर्ष से लगा है, लेकिन चालू नहीं हो पाया। जबकि इस चौराहे पर यातायात दबाव सबसे अधिक है। आगामी त्यौहारों से पहले इस चौराहे को व्यवस्थित करने का प्रयास सोमवार को शुरू किया गया। इसके लिए चौराहे के चारों तरफ स्टॉपर लगाकर लेफ्ट टर्न बनाया गया। वहीं यातायात पुलिस कर्मी की ड्यूटी लगाकर मैन्युअली वाहनों को नियंत्रित करने की कवायद शुरू की गई।
निगम को चालू करना है सिग्रल-
यहां लगे ट्रैफिक सिग्रल के लिए बिजली कनेक्शन आदि का कार्य नगर निगम को कराना है। तब सिग्रल चालू हो पाएगा। वहीं चौराहे पर वाहनों के लिए स्टॉप लाइन, पैदल राहगीरों के लिए जेब्रा क्रासिंग आदि बनाने के लिए नगर निगम को पत्र लिखा है।
फुहारा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई-
त्यौहार से पहले बाजारों में होने वाली खरीददारी की भीड़ को परेशानी से बचाने के लिए सोमवार को फुहारा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। फुहारा क्षेत्र में दुकानों के सामने फुटपाथ तक कब्जा कर दुकान की सामग्री फैलाने वाले दुकानदारों को हिदायत दी गई। वहीं उन्हें सामान अंदर कराया गया। टीम ने आगे जब्ती की कार्रवाई की चेतावनी दी है।
Published on:
15 Oct 2020, 12:29 PM IST
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.