10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

gold rate today: सोना हुआ सस्ता, चांदी भी चमकी, पुष्य नक्षत्र में आज जमकर हो रही खरीददारी

पहले से हुई हैं बुकिंग, कारोबारियों ने की तैयारियां नक्षत्रों का राजा पुष्य दो दिन बिखेरेगा चमक, ‘दुल्हन’ की तरह सजे बाजार

3 min read
Google source verification
gold jewellery price low in pushya nakshatra, diwali muhurat 2020

gold jewellery price low in pushya nakshatra, diwali muhurat 2020

जबलपुर। पुष्य नक्षत्र पर होने वाले कारोबार को लेकर बाजार सज गया है। दीपावली से पहले के इस शुभ मुहूर्त का सभी को इंतजार रहता है। शनिवार को पूरे दिन और रात तक खरीदी का मुहूर्त है। लोगों में सबसे ज्यादा सोना चांदी की खरीदी करने का उत्साह देखा जा रहा है। ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि बहुत से लोगों ने एडवांस में सोने के गहनों की बुकिंग करा रखी थी। वहीं चांदी की चमक भी बरकरार है। अक्षत ज्वेलर्स के आभाष भूरा ने बताया कि पुष्य नक्षत्र के लिए बहुत से लोगों ने सोने व चांदी के गहनों की खरीदी करने के लिए एडवांस बुकिंग कराई है। जिसकी डिलेवरी आज होगी।

आज ऐसा है भाव
शनिवार को सोना फाइन 52200 रुपए एवं ज्वेलरी 51500 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर है। वहीं चांदी स्टेंडर्ड 655 रुपए एवं ज्वेलरी 640 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव बिक रही है। ये पिछले कुछ समय के उछाल से नीचे है। जिससे लोग खरीदी का मन बना रहे हैं।

कोरोना के कारण व्यापार थमा था, लेकिन गणेश चतुर्थी से इसमें सुधार शुरू हो गया था। नवरात्र में स्थिति बेहतर थी। अब पुष्य नक्षत्र के दिन इसमें उछाल की उम्मीद व्यापार जगत कर रहा है। हर व्यापारिक प्रतिष्ठान दुल्हन की तरह सजा हुआ है।कुछ ऐसे क्षेत्र हैं, जहां कारोबार आमदिनों की अपेक्षा 40 से 50 फीसदी तक ज्यादा हो सकता है। स्थानीय बाजार में भी इसकी तैयारियां भी कारोबारियों ने कर रखी हैं। नई वस्तुएं आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। ग्राहकों ने भी पूरी जानकारी एकत्रित कर ली है, उसके बाद वे शुभ मुहूर्त पर खरीदी करने बाजार निकलेंगे। ऐसी कई चीजें हैं, जिन्हें इस मुहूर्त पर खरीदना फलदायी है।

लाभकारी होगी वस्तुओं की खरीदी
शनि पुष्य नक्षत्र के मुहूर्त को अद्भुत माना जा रहा है। सबसे ज्यादा लाभ स्वर्ण एवं चांदी के आभूषणों की खरीदी पर मिलेगा। ज्योतिषाचार्य अमित शर्मा के अनुसार खरीदी के लिए यह शुभ मुहूर्त है। हालांकि, शनिवार को लोहे की वस्तुएं, नमक, तेल, चमड़ा, और शीशा खरीदना वर्जित होता है, लेकिन भौतिक या विलासिता के उत्पादों पर लोहा का उतना प्रभाव नहीं पड़ता। ज्योतिषी निर्णय के अनुसार शनि और शुक्र मित्र ग्रह हैं। इनके तात्विक अंतर के आधार पर देखा जाए तो शुक्र भौतिकवादी ग्रह होने के कारण मनुष्य जीवन से जुड़ी भौतिक वस्तुएं इसके अंतर्गत आती हैं। इसमें टीवी, फ्रीज, एसी, वाशिंग मशीन आदि वस्तुएं शामिल हैं। शनि प्रधान वस्तुओं खरीदी निषिद मानी गई है। लेकिन, इसमें भी विलासिता पूर्ण वस्तुएं जैसे कार, स्कूटर, बाइक आदि पर इसका प्रभाव नहीं होगा, इसलिए इन्हें खरीदा जा सकता है।

IMAGE CREDIT: patrika

24 घंटे 42 मिनट तक रहेगा महामुहूर्त का संयोग
दीपावली से पहले इस बार सात और आठ नवम्बर को नक्षत्रों का राजा पुष्य दो दिन चमक बिखेरेगा। पुष्य नक्षत्र में सभी प्रकार की खरीदी शुभ और स्थायी होती है। इसलिए इस दिन सोना, चांदी, आभूषण, वस्त्र, भूमि, भवन, वाहन खरीदना अत्यंत शुभ माना जाता है। इस बार पुष्य नक्षत्र की चमक 24 घंटे 42 मिनट तक रहेगी। सर्वफलदायी पुष्य नक्षत्र सात नवम्बर की सुबह 8.04 बजे से शुरू होकर आठ नवम्बर को सुबह 8.46 बजे तक रहेगा। नक्षत्र की कुल अवधि 24 घंटा 42 मिनट रहेगी। रविवार को सूर्योदय के बाद करीब दो घंटे तक नक्षत्र का विद्यमान रहना शुभफल प्रदान करेगा। इसलिए शनिवार के साथ रविवार को भी पूरे दिन पुष्य नक्षत्र में खरीदारी की जा सकेगी। शनिवार व रविवार को पुष्य नक्षत्र होने से यह शनि पुष्य व रवि पुष्य नक्षत्र कहलाएंगे। पंडित जनार्दन शुक्ला के अनुसार पुष्य नक्षत्र में हर प्रकार की खरीदी स्थायी समृद्धि प्रदान करेगी। खास बात यह है कि पुष्य नक्षत्र की साक्षी में सर्वार्थसिद्धि व रवियोग का संयोग भी रहेगा। शुभकार्य व खरीदी के लिए ऐसे महामुहूर्त का संयोग कम ही बनता है। इस दिन भूमि, भवन, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद, सोना, चांदी, बीमा पॉलिसी की खरीदी अत्यंत शुभ मानी जाती है।