
sewage plant
जबलपुर। शहर में 14 साल से सीवर लाइन प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। अब तक काम पूरा नहीं हो सका है, लेकिन शहरवासियों के लिए राहतभरी खबर यह है कि कठौंदा में पहला सीवर ट्रीटमेंट प्लांट शुरू हो गया है। अभी इसमें पांच हजार से ज्यादा घरों से निकले सीवेज का ट्रीटमेंट हो रहा है। इस प्लांट से अभी 30 हजार से ज्यादा घरों के कनेक्शन जोड़े जाएंगे। इससे इसकी क्षमता में बढ़ोतरी हो जाएगी। तकनीकी जानकार पहले सीवरेज प्लांट के चालू होने को महत्वपूर्ण बता रहे हैं। उनका मानना है कि तेवर में निर्माणाधीन और गंगा नगर व ललपुर में बनने वाले प्लांट का काम जल्दी पूरा कर उनसे घरों का कनेक्शन जोड़ा जाए।
नई शुरुआत: आसपास की कॉलोनियों के करीब पांच हजार घरों को जोड़ा गया
14 साल पहले शुरू हुआ था सीवर लाइन प्रोजेक्ट
231 करोड़ रुपए लागत थी वर्ष 2007 में
424 करोड़ रुपए तक पहुंची प्रोजेक्ट लागत
यहां हो रहा सीवेज का ट्रीटमेंट
कठौंदा प्लांट में शांति नगर, शिवनगर, विकास नगर, स्टेट बैंक कॉलोनी और जानकी नगर के कुछ हिस्से के सीवेज का ट्रीटमेंट हो रहा है। यह शहर का 5 प्रतिशत इलाका है। प्लांट से आसपास की कई और कॉलोनियों के घरों को जोड़ा जाना है।
यह है स्थिति
30 एमएलडी है प्लांट की क्षमता
05 हजार से ज्यादा घरों को जोड़ा
30 हजार घरों का और होगा जुड़ाव
चार ट्रीटमेंट प्लांट निर्माणाधीन
सीवर ट्रीटमेंट के लिए चार प्लांट का निर्माण होना है। कठौंदा में प्लांट चालू हो गया है। तेवर में प्लांट का निर्माण जारी है। ललपुर और गंगा नगर गढ़ा में भी प्लांट का निर्माण होना है।
कठौंदा में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट चालू हो गया है। आसपास की कॉलोनियों के पांच हजार घरों को प्लांट से जोड़ा गया है। इन घरों से निकले सीवेज का ट्रीटमेंट किया जा रहा है। कठौंदा प्लांट में अभी 30 हजार से ज्यादा घरों को जोड़ा जाना है।
- कमलेश श्रीवास्तव, कार्यपालन यंत्री, नगर निगम
शहर को साफ-सुथरा बनाने के लिए सीवर प्रोजेक्ट को जल्द पूरा करना किया जाना चाहिए। इससे लोगों को गंदगी से निजात मिलेगी। स्वच्छता रैंकिं ग में भी सुधार आएगा। इससे शहर में एक नई शुरुआत हो रही है।
- इंजीनियर सुनील जैन, टाउन प्लानर
Published on:
15 Dec 2021 11:36 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
