25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

322 हैक्टेयर जमीन में लगाए जाएंगे 3 लाख पौधे

मानसून को देख जिले में पौधा रोपण को लेकर तैयारी, वन विभाग ने बनाया प्लान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Shiv Mangal Singh

•

Updated: 2 Jun 2020, 11:00 PM IST

Plantation

Plantation

जबलपुर। मानसून शुरू होने के पूर्व जिले में पौधारोपण को लेकर वन विभाग ने कमर कस ली है। इस बार जिले में तीन लाख से अधिक पौधों का रोपण करने की तैयारी की गई है। इसके लिए जमीन का चिन्हाकन कर दिया गया है तो वही गड्ढों की खुदाई भी शुरू कर दी गई है। कोशिश हो रही है कि मानसून के पूर्व हर हाल में गड्ढों की खुदाई पूर्ण कर ली जाए ताकि निश्चित अवधि में पर्याप्त संख्या में पौधा रोपण हो सके। वन विभाग और जिला प्रशासन के सहयोग से जिले में पौधारोपण का प्लान बनाया गया है। मानसून शुरू होने के करीब 1 सप्ताह पहले पौधों का रोपण कर दिया जाएगा।
322 हैक्टेयर भूमि में होगा रोपण

जानकारों के अनुसार जिले में करीब 322 हैक्टयेर भूमि में पौधा रोपण किया जाएगा। यह भूमि शहरी क्षेत्र के साथ ग्रमीण क्षेत्र की भी शामिल है। जबलपुर, कुण्डम, बरगी, सिहोरा, मझौली, पनागर आदि क्षेत्रों में जंगल और खुली भूमि को इसके लिए चिन्हित किया गया है। कुछ स्थानों पर गड्ढों के लिए खुदाई शुरू कर दी गई है।
मिश्रित पौधे होंगे रोपित

पौधारोपण के दौरान जिले में मिश्रित पौधों का रोपण किया जाएगा जिसमें फूलदार फलदार एवं छायादार पौधे शामिल होंगे। इन पौधों में आम, नीम, जामुन, शहतूत, सागौन, अमररूद, पीपल जैसे पौधों का रोपण किया जाएगा। पौधों की उपलब्धता वन विभाग की नर्सरी के माध्यम से होगी। वन विभाग की नर्सरी के माध्यम से पौधों की सप्लाई की जाएगी।
20 जून से पौधारोपण की शुरुआत

बताया जाता है जिले में 20 जून से पौधों को जिले में रोपित करने की तैयारी शुरू कर दी जाएगी। शहरी क्षेत्र पौधारोपण के लिए पर्याप्त जगह न होने के कारण कुछ सीमित जगहों पर ही पौधा रोपण किया जाएगा। शहरी क्षेत्र के अतंर्गत, डुमना, रांझी, मानेगांव, वेस्ट लैंड, बरगी जैसे क्षेत्रों में पौधे रोपित किए जाएंगे।

-पौधा रोपण को लेकर हमने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जगह के चिन्हित कर लिया गया है। पौधा रोपण के लिए जमीन में गड्ढे खोदने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
-रविंद्रमणी त्रिपाठी, डीएफओ