2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मार्च 2023 में 4 ग्रह बदलेंगे राशि, इन राशियों पर पड़ेगा बड़ा असर

मार्च 2023 में 4 ग्रह बदलेंगे राशि, इन राशियों पर पड़ेगा बड़ा असर  

2 min read
Google source verification
surya jupiter and rahu conjunction, know the effect on your rashi

प्रतीकात्मक तस्वीर

जबलपुर. ग्रहों की राशि परिवर्तन का सभी राशियों के जातकों के जीवन में प्रभाव पडऩे से देश-दुनिया पर भी इसका प्रभाव पड़ता है। ग्रह राशि परिवर्तन के साथ उनकी समय-समय पर चाल में बदलाव भी होता है यानी ग्रह सीधी चाल और उल्टी चाल चलते हैं। वहीं कई ग्रहों की किसी एक ही राशि में युति भी होती है। जिसका शुभ और अशुभ दोनों तरह का प्रभाव पड़ता है। मार्च में मंगल, शुक्र, बुध व सूर्य ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। बुध ग्रह मार्च में दो बार राशि परिवर्तन करेंगे। इसके अलावा दो ग्रह उदय होंगे और एक ग्रह अस्त होगा। ग्रहों की इन स्थितियों के चलते मार्च सभी राशि वालों के जीवन पर असर डालेगा।

बुध का दो बार होगा गोचर
दो ग्रह उदय होंगे, एक अस्त होगा
सभी राशियों पर होगा असर

हर माह राशि परिवर्तन
ज्योतिषाचार्य जनार्दन शुक्ला ने बताया कि 12 मार्च को सुख, वैभव और आराम प्रदान करने वाले ग्रह शुक्र मंगल देव के स्वामित्व में आने वाली राशि मेष में प्रवेश करेंगे। शुक्र 12 मार्च को सुबह 8.13 बजे राशि परिवर्तन करेंगे। ऊर्जा और पराक्रम के कारक ग्रह मंगल 13 मार्च को सुबह 5.47 बजे मिथुन राशि की अपनी यात्रा प्रारंभ कर देंगे। शुक्ला ने बताया कि सूर्य देव हर महीने में राशि बदलते हैं। सूर्य के राशि बदलने को संक्रांति कहते हैं। सूर्य 15 मार्च को मीन राशि में आ जाएंगे। बुद्धि, वाणी और व्यापार के कारक ग्रह बुध इस महीने में दो बार राशि बदलेंगे। बुध 16 मार्च को सुबह 10.33 बजे मीन राशि में आ जाएंगे। 31 मार्च को बुध मेष राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्ला के अनुसार बुध का माह में दूसरा गोचर अत्यंत शुभफलदायी है।

गुरु अस्त होने से शुभकार्यों पर लगेगा विराम
ज्योतिर्विद शुक्ला के अनुसार 6 मार्च को न्याय और कर्मफलदाता शनि ग्रह स्वयं की राशि में उदय होंगे। शनिदेव कुम्भ राशि में रात के 11.36 बजे उदय होंगे। 28 मार्च को सुबह करीब 9.20 बजे शुभ ग्रह ब्रहस्पति (गुरु) मीन राशि में अस्त हो जाएंगे। गुरु के अस्त होने पर एक मई तक वैवाहिक कार्यक्रम नहीं हो सकेंगे। 31 मार्च को बुध ग्रह मेष राशि में उदय भी होंगे।

Story Loader