14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तिरंगे का हरा रंग, सुख समृद्धि और पर्यावरण के प्रेम का प्रतीक

पत्रिका आजादी की बात कैम्पेन: शहीदों की याद में लगाए पौधे

2 min read
Google source verification
plantation.jpg

green color of tiranga

जबलपुर। तिरंगे के हर रंग का अपना महत्व है। इसके हरे रंग की परिभाषा सुख समृद्धि के लिए की गई थी, लेकिन आज ये पर्यावरण के प्रेम का प्रतीक भी बन गया है। हम हरी भरी धरती के लिए लोगों को अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने का आह्वान करने के साथ स्वयं भी इस ओर काम कर रहे हैं। आजादी अब प्रदूषण से चाहिए, जहर घुली हवाओं से चाहिए, मिटते जंगलों में सिमटते वन्य जीवों को दोबारा उनकी हरी भरी धरती देनी है तो पेड़ पौधे लगाने ही होंगे। आजादी के दीवानों ने इस धरती को मां कहा है तो इसका श्रृंगार करना हमारी जिम्मेदारी है। ये बात पत्रिका आजादी की बात कैम्पेन के अंतर्गत शहीदों की स्मृति में आयोजित पौधरोपण में मानव अधिकार एव अपराध नियंत्रण संगठन के अध्यक्ष डॉ. अजय वाधवानी ने कहीं।

टैगोर गार्डन में लगाए पौधे
पौधरोपण केंटोनमेंट बोर्ड के टैगोर गार्डन में आयोजित किया गया। पौधरोपण के दौरान शहीदों के लिए नारे लगाए गए, साथ तिरंगा लहराकर घर घर तिरंगा लगाने की अपील भी की गई। इस दौरान गार्डन में मौजूद फैमिली और उनके बच्चे भी पौधे लगाने के लिए आ गए। संगठन के सदस्यों ने बच्चियों से पौधे लगवाए और उन्हेें तिरंगा और आजादी से जुड़ी जानकारियां भी दीं।

लोगों ने सराहा
गार्डन आए साद्धाम हुसैन,फारजाना अपने परिवार के साथ आए थे, उन्होंने पौधरोपण के साथ पत्रिका के अभियान को सराहा। बोले सामाजिक सरोकारों से जुड़े अभियान हों या जनसमस्याओं की बात पत्रिका प्रमुखता से उठाता है। जिससे आमजन को अपनी बात रखने का मौका मिलता है। संगठन सदस्यों ने आजादी के अमृत महोत्सव पर होने वाले आयोजनों में सभी को शामिल होकर देश में एकता का संदेश देने की बात कही। इस मौके पर उपाध्यक्ष डॉ. अभिषेक जैन, सचिव एड. आशिष त्रिपाठी,एड.आशुतोष चतुर्वेदी, कामरूल ऐसलाम खान, एड. विनित कुमार, डॉ अभीजित जैन ,नितिन मिश्रा,अजय चौहान, डॉ विकास सावला, एड. भावना निगम समेत गार्डन कर्मचारी व आमजन मौजूद रहे।