7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Hair Fall Reasons And Remedies झड़ते बालों से मुक्ति पाने के लिए अपनाएं ये देसी उपाय

घरेलू उपचार हैं, जिनसे बालों के झड़ने की समस्या को काफी हद तक रोका जा सकता है

2 min read
Google source verification
hair fall remedy in home

hair fall remedy in home

जबलपुर। बालों के झड़ने की समस्या अब आम हो चली है। हर उम्र के लोगों को बाल झड़ने लगे हैं। ऐसे में घरेलू उपचारों से बालों के झड़ने की समस्या से मुक्ति पाने का बेहतर जरिया मिल सकता है। महंगी दवाओं और डॉक्टरों की फीस से भी मुक्ति मिल जाएगी। आयुर्वेदाचार्य नवीन नायक के अनुसार केले बादाम अंडा शहद और भृंगराज आदि ऐसे घरेलू उपचार हैं, जिनसे बालों के झड़ने की समस्या को काफी हद तक रोका जा सकता है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही देसी उपचार -

बादाम के तेल की मालिश
बादाम न सिर्फ दिमाग को तंदुरुस्त रखता है बल्कि बालों को भी जरुरी पोषण देता है। बादाम में विटामिन ई पाया जाता है जिससे बालों को मजबूती मिलती है। हफ्ते में एक दिन बादाम तेल से बालों की मालिश जरुर करनी चाहिए। इसके इस्तेमाल से बालों का झड़ना रुकता है।

शहद और अंडे की मालिश
शहद बालों के पोषण के लिए बेस्ट है। इससे बालों की जड़ों को पोषण मिलता है। अगर शहद के साथ अंडे की जर्दी मिला दे तो इसका असर दोगुना हो जाता है। बालों की जड़ यानि स्कैल्प को इससे जरुरी प्रोटीन यानि केराटिन मिलता है।

नारियल तेल की मालिश
नारियल तेल के फायदे को हम भूलते जा रहे हैं। बालों की मजबूती के लिए नारियल तेल काफी फायदेमंद है। रोजाना अगर हम 15 मिनट तक बालों की मसाज नारियल तेल से करें तो बाल सिल्की तो होंगे ही, बालों का झड़ना भी बंद हो जाएगा।

भृंगराज के तेल की मालिश
भृंगराज के औषधीय गुणों से बालों को काफी फायदा पहुंचता है। रोजाना भृंगराज के तेल से बालों की मालिश करने से बाल काले और घने होते हैं। इससे बालों का झड़ना बंद हो जाता है। इसे लगाने से बालों में रुसी भी कम होती है। यह सर को ठंडक भी पहुंचाता है।

बालों को मॉइश्चराइज करें
बालों के मॉइश्चराइजेशन के लिए पांच प्रकार के तेलों का इस्तेमाल करें। बादाम, कैस्टर, जैतून, नारियल और लैवेंडर के तेल की बराबर मात्रा ले कर इसे मिक्स कर लें। इस मिक्स ऑयल से बालों की मसाज करें और फिर इसे चार घंटे तक छोड़ दें। इसे हफ्ते में दो दिन आजमाएं। बाल में शाइनिंग तो आएगी ही साथ ही बालों की जड़ों को मजबूती भी मिलेगी।

हेयर केयर के लिए ये करें
- बालों के स्कैल्प साफ रखें
- रोजाना माइल्ड शैंपू करें
- हफ्ते में एक दिन 15 मिनट तक बालों की मसाज तेल से करें
- हमेशा हर्बल हेयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें
- रूखे और बेजान बालों में सीरम का प्रयोग करें। इससे बालों में शाइनिंग आएगी
- बालों को सूखा रखें
- बालों की जड़ों की मसाज करें

हेयर केयर के लिए ये न करें
- हेयर कलर से संभव हो तो परहेज करें
- हेयर जेल व हेयर स्प्रे का इस्तेमाल ज्यादा नहीं करें
- गीले बालों को नहीं बांधें इससे स्किन इंफेक्शन का खतरा रहता है
- बालों की सुंदरता के लिए बाजार में बिकने वाले हेयर कलर, हेयर डाई, जेल के ज्यादा इस्तेमाल से बचें