7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नए साल का हॉट वेलकम, गर्ल्स ने की जोरदार मस्ती – देखें लाइव वीडियो

मोबाइल फोन पर वैसे तो संदेश दिनभर चलते रहे, लेकिन रात १२ बजे के बाद इसमें सुनामी आने जैसी स्थिति बन गई

2 min read
Google source verification
 happy new year 2018 hot girls celebrate in jabalpur

happy new year 2018 hot girls celebrate in jabalpur

जबलपुर. साल 2017 को अलविदा कहने का समय जैसे-जैसे नजदीक आता रहा, लोगों में नए साल २०१८ के स्वागत को लेकर उत्साह भी बढ़ता रहा। घड़ी की सुईयों ने जैसे ही १२ पर टिक किया, आतिशबाजी और मुबारकबाद देने का सिलसिला शुरू हो गया। मोबाइल फोन पर वैसे तो संदेश दिनभर चलते रहे, लेकिन रात १२ बजे के बाद इसमें सुनामी आने जैसी स्थिति बन गई। हर कोई अपने अजीज को बधाई और शुभकामनाएं देने में व्यस्त दिखा। दूसरी तरफ होटल, क्लब, रेस्टोरेंट, कॉलोनियों और अपार्टमेंट्स में लोग अपने-अपने तरीकों से नए साल का स्वागत करते नजर आए।
लोगों के जश्न में जैसे मौसम भी साथ हो लिया। तापमान में हल्की सी राहत रही। कई इमारतें और प्रतिष्ठानों में आकर्षक विद्युत साज-सज्जा आकर्षित करती रही।
सड़कों पर युवाओं का जश्न पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नियंत्रित ढंग से चलता रहा। देर रात सेलिब्रेशन के दौर में यह प्लानिंग भी तैयार होती रही कि नए साल के पहले दिन को किस तरह से सेलिब्रेट किया जाए। मंदिरों में सुबह लोगों की दस्तक होगी और पूरा साल बेहतर ढंग से गुजरे, इसके लिए ईश्वर से
प्रार्थना और आशीष की मन्नतें भी होंगी। जीवनदायिनी नर्मदा नदी के तटों और धार्मिक स्थलों पर भी लोग पहुंचेंगे।

पुलिस का रहा कड़ा पहरा...

नववर्ष की पूर्व संध्या से ही पुलिस ने शहर की सड़कों पर सख्ती शुरू कर दी। जगह-जगह फिक्स और चैक प्वाइंट्स लगाकर वाहनों की जांच की। पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की, वहीं सड़क पर हुड़दंग मचाने वालों के वाहनों के पहियों की हवा निकाली। कई जगह पुलिस ने हुड़दंगियों पर लाठियां भी भांजी। इससे कुछ स्थानों पर विवाद के हालात भी बने। देर रात तक शहर की सड़कों पर हुड़दंगियों से निपटने पुलिस सक्रिय रही। शहर के आसपास के ढाबों और होटलों में रविवार शाम से देर रात तक जमकर शराब परोसी गई। शहर के क्लबों और होटलों का भी यही हाल रहा।

ट्रैफिक पुलिस ने भी लगाए प्वाइंट्स
शहर के आउटर में : महाराजपुर, कटंगी बाईपास, खजरी-खिरिया बाईपास, पाटन बाईपास, खमरिया, गौर, तिलवाराघाट, भेड़ाघाट बाईपास।
शहर में : तीन पत्ती चौक, नौदरा ब्रिज, ब्लूम चौक, छोटी लाइन, पेंटीनाका, मालगोदाम चौक, रानीताल चौक, सिविक सेंटर, यादव कॉलोनी रोड, बल्देवबाग समेत अन्य।

स्थान : नौदरा चौक, थाना : ओमती
हालात : नकली पिस्टल के साथ तीन पकड़ाए
दृश्य : वाहन चैकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार को रोका। कार में रतन कॉलोनी निवासी शिवम चौबे, सार्थक शर्मा और बरेला निवासी हरजोत सिंह सवार थे। पुलिस ने कार की जांच की, तो उसमें एक नकली पिस्टल मिली।

स्थान : सदर मुख्य मार्ग
थाना : केंट ञ्च रात १०.४५ बजे
हालात : सदर मुख्य मार्ग
दृश्य : एक दर्जन बाइकों पर सवार ढाई दर्जन से अधिक युवक तेज रफ्तार में गुजरे। पहले सभी पेंटीनाका से गणेश चौक की ओर गए। पुलिस ने नजरअंदाज किया। जब वे लौटे तो पुलिस ने पीछा कर सभी को पकड़ लिया।
स्थान : अधारताल सब्जी मंडी
थाना : अधारताल ञ्च ११.३० बजे
हालात : सुनसान सड़क
दृश्य : नशे में धुत तीन युवक सड़क पर कार पार्क कर डांस कर रहे थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों को पकड़कर कार समेत थाने ले जाया गया। युवकों के खिलाफ शराब पीकर वाहन चलाने और हंगामा करने की कार्रवाई की गई।