
Happy New Year 2019
जबलपुर। जल्द ही कैलेंडर बदलेगा और साल 2019 का आगाज होगा। नया साल नई उमंगे, नई तरंगे लेकर आएगा। इस नए साल पर अपने खास को स्पेशल फील कराने के लिए लोग तोहफे की तैयारी कर रहे हैं। कोई अपने दोस्त को नए साल का तोहफा देना चाहता है तो कोई अपने खास रिश्तेदार को।
news facts- गिफ्ट्स शॉप में नए कलेवर में आए तोहफे, युवा जुटे खरीदारी में
बॉक्स ग्रीटिंग कार्ड के साथ होगा 2019 का वेलकम
एक समय था, जब ग्रीटिंग कार्ड भेजना परंपरा में शामिल हो गया था, लेकिन अब ग्रीटिंग कार्ड के अलावा तोहफे देने का ट्रेंड चल पड़ा है, जो अपने खास लोगों को नए साल के स्वागत पर गिफ्ट दिया कर रहे हैं। यही वजह है कि शहर की गिफ्ट शॉप में कई तरह की आइटम्स की भरमार है। आइए नजर डालते हैं कि शहर में किस तरह के गिफ्ट आइटम आए हुए हैं। इस बार बॉक्स ग्रीटिंग कार्ड नया ट्रेंड आया है।
2019 वाला कॉफी मग
दुकानदार विनय शर्मा ने बताया कि गिफ्ट्स गैलरी में नए साल को लेकर खास तोहफे आ गए हैं। इसके अलावा कई अन्य आइटम्स आने बाकी हैं। सबसे ज्यादा पसंद में काफी मग आ रहा है। इसमें 2019 लिखा हुआ है। इसके साथ ही अपने खास दोस्त रिलेटिव के लिए खास मैसेज भी लिखा हुआ है। इतना ही नहीं कॉफी मग लोग ऑर्डर पर भी बनवा रहे हैं, जिसमें नए साल की शुभकामना संदेश के साथ-साथ जिन्हें यह तोहफा देना है, उनका फोटो भी उकेरा जा रहा है।
365 मैसेजेस का बंच
365 तरह के मैसेजेस का बंच या एक बोतल में 365 मैसेजेस की पर्ची डली हुई है। यह गिफ्ट काफी पसंद किया जा रहा है, क्योंकि इसमें हर दिन के हिसाब से मैसेजेस लिखे हुए हैं। यह मैसेजे का तोहफा कपल्स और फ्रेंड्स एक दूसरे के लिए खरीद रहे हैं। इसके अलावा फोटो फ्रेम भी नए तरीके के आए हुए हैं, जिसमें 2019 लिखा हुआ है और फोटो फ्रेम कलरफुल बने हुए हैं।
अब ग्रीटिंग कार्ड बॉक्स का ट्रेंड
इस बार एक नए तरह का ट्रेंड भी देखने मिल रहा है। आजकल मार्केट में ग्रीटिंग कार्ड बॉक्स भी आ रहे हैं। इतना ही नहीं शहर के कुछ लोगों द्वारा इन्हें घरों पर तैयार किया जा रहा है। अनुश्री ने बताया कि वह घर में ही ग्रीटिंग कार्ड बॉक्स तैयार करती हैं। इनमें फोटो फ्रेम मैसेजेस को शामिल किया जाता है और इसकी रैपिंग इस तरह की होती है कि यह किसी तोहफे जैसा दिखाई पड़ता है, लेकिन खोलेंगे तो यह फोटो फ्रेम और ग्रीटिंग कार्ड के रूप में दिखता है। लोग ऑर्डर देकर इसे बनवा रहे हैं।
यह गिफ्ट्स भी खरीदे जा सकते हैं
- ज्वेलरी बॉक्स
- 2019 की डायरी
- लडक़ों के लिए पेन, की-रिंग और कार्ड होल्डर का सेट
- वॉच
- कपलिंग सेट
- एक्सेसरीज
- महिलाओं की ज्वेलरी
- वॉलेट
- गोगल्स
- डेकोरेटिव आइटम्स
- डेकोरेटिव स्टेच्यू
- टेडी बियर
ग्रीटिंग काड्र्स की भी डिमांड
तोहफों के साथ-साथ ग्रीटिंग कार्ड भी दिया जाना ट्रेंड में है। इसे देखते हुए शहर में बड़े साइज के ग्रीटिंग काड्र्स आए हुए हैं। इनमें हिंदी में लिखे शुभकामना संदेश भी डिमांड में हैं। बड़े साइज में कटिंग वाले ग्रीटिंग कार्ड की कई वैरायटी मार्केट में लाई गई है।
Published on:
20 Dec 2018 03:20 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
