जबलपुर। कई बार घरेलू नुस्खे बड़ी-बड़ी दवाओं पर भारी पड़ जाते हैं। ठीक ऐसा ही नुस्खा है गुड़-दूध। गुड़ खाने से पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है। वहीं दूध पीने से कैल्शियम की पूर्ति होती है। अगर दूध में गुड़ मिलाकर पीया जाएं तो इसका फायदा और भी अधिक बढ़ जाता है। ज्यादा नही बस 50 ग्राम गुड़ ही आपको सेहतमंद बनाने के लिए काफी है।