
motapa kam karne ke upay batao in hindi
जबलपुर. गर्मी के मौसम में अपने दिन की शुरुआत एक ग्लास पानी के साथ करें। सुबह हेल्दी नास्ता करें, जिससे आपके शरीर में लंबे वक्त तक एनर्जी बनी रहे। नास्ते में कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन से भरपूर चीजें होनी चाहिए। इसमें स्प्राउट, फ्रूट्स, छाछ, दूध, दही, सैलेड को शामिल करें। दिन की शुरुआत कभी भी भूखे पेट नहीं करनी चाहिए।
विक्टोरिया जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. पंकज बुधोलिया के अनुसार इस मौसम में शरीर की रोग प्रतिरोधक शक्ति कमजोर हो जाती है। हमारे शरीर पर बैक्टीरिया और वायरस का अटैक होने का खतरा ज्यादा रहता है। इस स्थिति में अपनी लाइफस्टाइल और खाने-पीने की आदतों में बदलाव करना होगा। बाहर के खाने को एवाइड करते हुए अधिक से अधिक लिक्विड इंटेक लेना होगा। इस तरह हो रही शिकायतें-चिकित्सकों के अनुसार पेशेंट पेट में भारीपन, एसिडिटी, वोमेटिंग, सर्दी और खांसी के साथ बुखार, लूज मोशन, डिहाइड्रेशन, स्किन प्रॉब्लम, वीकनेस आदि प्रॉब्लम लेकर आ रहे हैं।
सही समय पर ट्रीटमेंट न मिलने पर बढ़ रहे पेशेंट
गैस्ट्रोएंटरिटिस - यह हर उम्र में होने वाला सबसे आम संक्रमण है। वोमेटिंग, खून के साथ दस्त, झाग के साथ दस्त और पेट में तेज दर्द इसके लक्षण हैं और शुरू में ही इलाज नहीं मिलने पर इससे गैस्ट्रोएंटरिटिस बीमारी बन सकती है और कभी-कभी कमजोरी की वजह से बेहोशी भी आ सकती है।
फूड पॉइजनिंग- यह एक खास तरह का संक्रमण है, जो कम सफ ाई से तैयार भोजन या बासी खाने से होता है। इसमें पेट दर्द और दस्त के साथ उल्टी होती है। फूड पॉइजनिंग आमतौर पर किसी भी मौसम में हो सकता है, लेकिन गर्मी में खाना जल्दी खराब हो जाता है। इसलिए संक्रमण की आशंका बढ़ जाती है।
सन स्ट्रोक - पानी की कमी से सन स्ट्रोक की प्रॉब्लम होती है। इसमें चक्कर आना, वोमेटिंग, लूज मोशन आदि प्रॉब्लम्स होती हैं। बचाव के लिए जरूरी है कि धूप में न निकलें। यदि निकलें, तो फुल कपड़े पहने। पैदल हैं, तो छाता प्रिफर कर सकते हैं। निकलने से पहले एसी व कूलर 10 मिनट पहले बंद कर दें।
3 से 4 लीटर पानी रोज लें
इस मौसम में लिक्विड डाइट बढ़ा देना चाहिए। इस मौसम में शरीर में पानी की कमी से डिहाइड्रेशन की संभावना होता है। इसलिए भरपूर मात्रा में पानी पीएं। आपको रोजाना 3 से 4 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए। ताजे फ लों का रस खूब पीएं, लेकिन डिब्बाबंद जूस पीने से बचें।
Published on:
09 Jun 2019 11:11 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
