
weather
Heat wave : गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। उत्तर-पश्चिम से आ रही गर्म हवा से लगातार तापमान बढ़ रहा है। मंगलवार को भी प्रचंड गर्मी का प्रकोप जारी रहा। अधिकतम तापमान एक बार फिर 42 डिग्री पहुंच गया। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में तापमान में बढ़ोतरी की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार जबलपुर सम्भाग सहित पूर्वी मध्यप्रदेश में अगले दो दिन में तापमान में 1 से 2 डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है।
Heat wave
मंगलवार सुबह से सूर्यदेव का प्रकोप जारी रहा। अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री से बढ़कर 42 डिग्री पहुंच गया। यह सामान्य से दो डिग्री अधिक था। दोपहर में तेज गर्मी व गर्म हवा के चलते सड़कें सुनसान नजर आईं। रात का न्यूनतम तापमान नीचे गिरा व 20.8 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से तीन डिग्री कम था। इसके चलते रात को गर्मी कम रही।
Heat wave
मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में एक पश्चिमी विभोक्ष बना हुआ है। राजस्थान से लेकर बांग्लादेश तक ट्रफ लाइन बनी हुई है, जो उत्तर पूर्वी मध्यप्रदेश से होकर गुजर रही है। उत्तर-पश्चिम से प्रदेश में गर्म हवा भी आ रही है। इसके चलते तापमान में वृद्धि, तेज धूप और हीटवेव की स्थिति बनी हुई है। 24 अप्रेल तक दूसरा पश्चिमी विक्षोभ आने से प्रदेश में तापमान में और वृद्धि होगी और सूरज के तेवर तीखें होंगे। अप्रेल के चौथे सप्ताह में उत्तर-पश्चिमी हवा का असर तेज रहेगा।
Updated on:
23 Apr 2025 12:23 pm
Published on:
23 Apr 2025 12:22 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
मौसम समाचार
