16 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मप्र के महाकोशल में बाढ़ के हालात, नदियां उफनाईं, पुल डूबे – देखें वीडियो

मप्र के महाकोशल में बाढ़ के हालात, नदियां उफनाईं, पुल डूबे - देखें वीडियो  

2 min read
Google source verification
heavy Flood

heavy Flood

जबलपुर/ महाकोशल अंचल में बारिश का दौर शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी रहा। सुबह कुछ विराम के बाद बादल फिर छाए तो देर शाम तक मध्यम और तेज गति से बरसते रहे। लगातार बारिश से कई क्षेत्रों का जिला मुख्यालयों से संपर्क कटा रहा। बारिश मौसम कार्यालय के अनुसार शुक्रवार शाम तक करीब पौने 3 इंच बारिश के साथ पिछले 72 घंटों में आंकड़ा 14 इंचहो गया है। नर्मदा के ऊपरी क्षेत्रों में झमाझम बारिश के बाद बरगी के 19 गेट खोल दिए गए हैं। वहीं जबलपुर के कई इलाकों में पिछले 48 घंटों से बस्तियां जलमग्र होने के कारण रहवासियों की परेशानी बढ़ गई है।

इंद्राना मझौली रोड पर सिंगलदीप के पास एक गांव में 12 लोग फंस गए थे, जिन्हें एनडीआरफ की टीम ने बाहर निकाला। बारिश के कारण सीएम शिवराज सिंह चौहान का दमोह दौरा स्थगित हो गया है। तेज बारिश से उमरिया, अनूपपुर, नरसिंहपुर, डिंडौरी, मंडला और शहडोल जिले में शुक्रवार को स्कूलों की छुट्टी रही। पन्ना जिले में नदी-नाले उफान पर हैं। युवक मनीष तिवारी की ब्रेन हेमरेज से मौत होने से परिजन शव ले जाने घंटों इंतजार करते रहे।

पानी के बहाव से टूटा दलता नदी का पुल

तीन दिन से लगातार हो रही बारिश से शुक्रवार दोपहर जिले को राहत मिली। रिमझिम बारिश के बीच आसमान साफ हुआ लेकिन आसपास के जिलों में हो रही बारिश का असर नदियों में देखने मिले। ढीमरखेड़ा तहसील में लगातार हो रही बारिश के चलते सिलौड़ी क्षेत्र में संगमा- लालपुर के बीच दतला नदी का पुल पानी के बहाव में टूट गया।

पुल के टूट जाने से अब इस मार्ग का आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है। एक दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीणों के अलावा स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशानी होगी। इसी तरह सिलौड़ी से बीजापुर मार्ग पर कचनारी और मझगवां के बीच में पुलिया बह जाने के कारण कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है। मौसम विभाग के अनुसार जिले में पिछले 24 घंटे में 3.19 इंच बारिश दर्ज की गई है।